Gold Price Today 16th June: कल सोने की कीमत में आई तेजी आज बरकरार नहीं रह पाई। आज सोने के दाम में 300 रुपये से अधिक की गिरावट आई। बुलियन मार्केट में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 48,259 रुपये पर खुला। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 16 जून 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे...
- 24 कैरेट सोने का भाव 48,475 रुपये पर खुला। मंगलवार को सोने का भाव 48,598 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 339 रुपये की गिरावट आई।
- चांदी के दाम में तेजी आई। चांदी का भाव 71,390 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला। बीते सत्र में चांदी 72,202 रुपये पर बंद हुई थी। चांदी आज 188 रुपये महंगी हुई है।
- 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 48,335 रुपये रही।
- 18 कैरेट का भाव 36,194 रुपये पर पहुंच गया।
IBJA के रेट देश में सभी जगह माने जाते हैं..
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है। यहां गोल्ड की औसत कीमत बताई जाती है।