Gold Price: आज सोने के भाव में आई बड़ी गिरावट, जानें कितना नीचे आया 24 कैरेट गोल्ड का रेट

Gold Price Today 22th July 2021: सर्राफा बाजार में आज जहां सोने के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली

अपडेटेड Jul 22, 2021 पर 4:47 PM

Gold Price Today 22th July 2021: सर्राफा बाजार में आज जहां सोने के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सोने का रेट 515 रुपये 47,707 रुपये पर खुला। वहीं, चांदी का रेट 17 रुपये चढ़कर 66,997 रुपये पर खुला। कल बकरीद के कारण देश भर में सर्राफा बाजार बंद रहे। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 22 जुलाई 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के भाव ये रहे..
  

मेटल 22 जुलाई का रेट (रुपये/10 ग्राम) 20 जुलाई का रेट (रुपये/10 ग्राम)

रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

Gold 999 (24 कैरेट) 47707 48222 -515
Gold 995 (23 कैरेट) 47516 48029 -513
Gold 916 (22 कैरेट) 43700 44171 -471
Gold 750 (18 कैरेट) 35780 36167 -387
Gold 585 ( 14 कैरेट) 27909 28210 -301
Silver 999 66997 Rs/Kg 66980 Rs/Kg 17 Rs/Kg


आज का सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव 47707 रुपये पर खुला। मंगलावर को सोने का दाम 48222  रुपये पर बंद हुआ।आज दाम में 515 रुपये की गिरावट आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 47516 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 43700 रुपये रहा। वहीं,18 कैरेट का भाव 35780 रुपये पर पहुंच गया।

 

IBJA के रेट देश में सभी जगह माने जाते हैं..


 

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है। यहां गोल्ड की औसत कीमत बताई जाती है।

 


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।