क्या आपके पास भी नोएडा और ग्रेटर नोएडा में प्रॉपर्टी है? तो उसे कुछ साल संभाल कर रखना फायदेमंद हो सकता है। उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे इंडस्ट्रियल निवेश का असर अब रियल एस्टेट बाजार पर भी दिखाई दे सकता है। खासकर नोएडा और ग्रेटर नोएडा में प्रॉपर्टी रखने वाले लोगों के लिए आने वाले कुछ साल काफी अहम माने जा रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दावा किया गया कि अगर किसी के पास इन इलाकों में प्रॉपर्टी है, तो उसे कम से कम अगले 5 साल तक संभाल कर रखना फायदेमंद हो सकता है।
