PM Kisan 23rd Instalment: पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त पर बड़ा अपटेड, 30 जून से पहले फटाफट कर लें ये काम

PM Kisan 23rd Instalment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Yojana) की 23वीं किस्त जारी होने की तारीख का देश के करोड़ों किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस योजना के तहत लाभार्थी किसानों को साल में तीन बार 2,000 रुपये की किस्त मिलती है।

अपडेटेड May 22, 2026 पर 2:42 PM
Story continues below Advertisement
पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त पर बड़ा अपटेड, 30 जून से पहले फटाफट कर लें ये काम

PM Kisan 23rd Instalment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Yojana) की 23वीं किस्त जारी होने की तारीख का देश के करोड़ों किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस योजना के तहत लाभार्थी किसानों को साल में तीन बार 2,000 रुपये की किस्त मिलती है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 मार्च 2026 को असम के गुवाहाटी में PM किसान योजना की 22वीं किस्त जारी की थी।

PM किसान योजना की 23वीं तारीख की तिथि और समय

पिछली किस्तों के जारी होने के पैटर्न के आधार पर, पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जून-जुलाई 2026 के आसपास जारी होने की उम्मीद है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।


PM किसान योजना के लाभार्थियों को हर चार महीने में 2,000 रुपये की तीन बराबर किस्तें मिलती हैं। यह पैसा सीधे उनके बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजा जाता है।

PM-Kisan योजना क्या है?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना केंद्र सरकार की एक योजना है जो पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को आय सहायता प्रदान करती है। इस योजना के तहत, किसानों को कृषि और संबंधित खर्चों को पूरा करने में मदद करने के लिए हर साल 6,000 रुपये की राशि 2,000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में उनके बैंक अकाउंट में भेजी जाती है।

किस्त की राशि प्राप्त करने के लिए किसानों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका e-KYC पूरा हो चुका है और उनका आधार कार्ड उनके बैंक खाते से जुड़ा हुआ है।

PM-Kisan योजना के लिए e-KYC

पात्र किसानों को ध्यान देना चाहिए कि पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त प्राप्त करने के लिए e-KYC भरना अनिवार्य है। यह कार्य 30 जून 2026 तक पूरा कराया जाएगा। जो e-KYC नहीं कराएंगे उन्हें 2,000 रुपये की अगली किस्त नहीं मिलेगी।

किसान pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाकर और "e-KYC" विकल्प चुनकर ऑनलाइन e-KYC भर सकते हैं। उन्हें अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा, OTP के जरिए इसे वेरिफाई करके सबमिट करना होगा।

PM-Kisan योजना में eKYC के तरीके

PM-Kisan योजना के लाभार्थियों के लिए e-KYC के तीन तरीके उपलब्ध हैं:

  • OTP आधारित e-KYC (PM-Kisan पोर्टल और मोबाइल ऐप पर उपलब्ध)।
  • बायोमेट्रिक आधारित e-KYC (सामान्य सेवा केंद्रों (CSC) और राज्य सेवा केंद्रों (SSK) पर उपलब्ध)।
  • फेस ऑथेंटिकेशन आधारित e-KYC (पीएम किसान मोबाइल ऐप पर उपलब्ध, जिसका उपयोग लाखों किसान करते हैं)।

कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव ने सभी तहसीलदारों को निर्देश दिए हैं कि जिले के सभी पात्र हितग्राहियों का ई-केवाईसी निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराया जाए। उन्होंने ग्राम पंचायतों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा कृषि, पंचायत एवं अन्य विभागों के मैदानी अमले द्वारा किसानों को जागरूक कर ई-केवाईसी कराने के निर्देश भी दिए हैं।

कलेक्टर ने जिले के सभी पीएम किसान हितग्राहियों से अपील की है कि वे समय रहते अपना बायोमेट्रिक ई-केवाईसी पूर्ण करा लें, ताकि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आगामी किश्तों का लाभ बिना किसी बाधा के प्राप्त हो सके।

किसान अपना PM-Kisan बेनिफिशियरी स्टेटस कैसे चेक करें:

  1. PM-Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. बेनिफिशियरी स्टेटस (Beneficiary Status) वाले पेज पर जाएं।
  3. "Beneficiary Status" पर क्लिक करें।
  4. अपना आधार नंबर या बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करें।
  5. "Get Data" पर क्लिक करें।
  6. अपनी बेनिफिशियरी डिटेल्स देखें।
  7. पेमेंट स्टेटस (भुगतान की स्थिति) चेक करें।

इसके बाद आपका स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा, जब सिस्टम आपकी जानकारी प्रोसेस कर लेगा।

यह भी पढ़ें: Home Loan: होम लोन लेने जा रहे हैं? जानिए सबसे सस्ता होम लोन कहां मिल रहा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।