Get App

इंश्योरेंस की दुनिया में क्रांति ला सकता है Bima Sugam, जानिए कितना आसान हो जाएगा पॉलिसी खरीदना और क्लेम लेना

बीमा सुगम से न सिर्फ आपके लिए पॉलिसी खरीदना आसान हो जाएगा बल्कि इस पर रिन्यूएल और पोर्ट की सुविधा भी मिलेगी। सबसे अच्छी बात यह है कि इस पर क्लेम भी किया जा सकेगा। क्लेम सेटलमेंट के एक्सपीरियंस में बहुत सुधार आएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 09, 2023 पर 6:21 PM
इंश्योरेंस की दुनिया में क्रांति ला सकता है Bima Sugam, जानिए कितना आसान हो जाएगा पॉलिसी खरीदना और क्लेम लेना
Bima Sugam से ग्राहक को लंबे फॉर्म भरने की जरूरत नहीं रह जाएगी। इंटरमीडियरीज को चुकाए जाने वाला कमीशन भी घटेगा।

इंश्योरेंस का ट्रेडिशनल बिजनेस मॉडल लगातार बदल रहा है। प्रोडक्ट्स और सर्विसेज ग्राहकों तक पहुंचाने के तरीके बदल रहे हैं। Swiss Re की स्टडी के नतीजें बताते हैं कि कोरोना की महामारी के बाद ट्रांजेक्शन के लिए डिजिटल तरीकों का इस्तेमाल बढ़ा है। अब ज्यादा लोग ऑनलाइन इंश्योरेंस खरीद रहे हैं। पांच बड़े शहरों के डेटा से पता चलता है कि बीमा कंपनियों के लिए अब सिर्फ ऑफलाइन मॉडल तक खुद को सीमित रखना ठीक नहीं है। उन्हें भी नई पीढ़ी के ग्राहकों को अट्रैक्ट करने के लिए डिजिटल तरीकों का इस्तेमाल बढ़ाना होगा।

IDF FutureScape की स्टडी में यह बताया गया है कि साल 2040 तक 50 फीसदी लाइफ और नॉन-लाइफ पॉलिसीज पूरी तरह से ऑटोमेटेड और पर्सनलाइज्ड इंश्योरेंस इंजन के जरिए बेची जाएंगी। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए IRDAI ने एक ऑनलाइन इंश्योरेंस मार्केटप्लेस शुरू करने के प्रस्ताव पेश किया है। इसका नाम बीमा सुगम होगा।

क्या है बीमा सुगम?

यह एक तरह का ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है। इस पर बीमा कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स बेचेंगी। इस डायरेक्ट-टू-कस्टमर प्लेटफॉर्म (D2C) पर लाइफ और नॉन-लाइफ बेचने वाली सभी इंश्योरेंस कंपनियां मौजूद होंगी। इस पर पॉलिसी खरीदने, रिन्यू कराने, क्लेम सेटलमेंट और पॉलिसी सेटलमेंट सहित सभी तरह की सेवाएं उपलब्ध होंगी। पॉलिसी खरीदने पर उसकी सॉफ्ट कॉपी इलेक्ट्रॉनिक इंश्योरेंस अकाउंट के जरिए ग्राहक तक पहुंच जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें