बीमा सुगम (Bima Sugam) का ड्राफ्ट रेगुलेशन जारी हो गया है। इसे 13 फरवरी को जारी किया गया। इससे इसके जल्द लॉन्च होने की उम्मीद बढ़ गई है। इसके इस साल जून में लॉन्च हो जाने की उम्मीद है। पहले बीमा नियामक IRDAI ने इसे जनवरी 2023 में लॉन्च करने का प्लान बनाया था। बीमा सुगम क्या है, इसके क्या फायदें होंगे, इसे लॉन्च करने में देरी की क्या वजह है? ये ऐसे सवाल हैं, जिसका जवाब जानना आपके लिए जरूरी है।
