Income Suraksha Plan: नॉमिनी को जिंदगीभर मिलेगी इनकम, नहीं होगी पैसों की तंगी, ये है नया इनकम सुरक्षा प्लान

Income Suraksha Plan: क्या आप भी आप भी अपने परिवार को फाइनेंशियली मजबूत रखने के लिए प्लान देख रहे हैं। आपके जाने के बाद भी पत्नी, बच्चे और माता-पिता को पैसे की तंगी न हो। बिरला इनकम सुरक्षा प्लान आपके परिवार के लिए पॉलिसीहोल्डर की मृत्यु के बाद एक तय या महंगाई के हिसाब से बढ़ती हुई इनकम का विकल्प देता है

अपडेटेड Sep 10, 2024 पर 12:39 PM
Story continues below Advertisement
Income Suraksha Plan: क्या आप भी आप भी अपने परिवार को फाइनेंशियली मजबूत रखने के लिए प्लान देख रहे हैं।

Income Suraksha Plan: क्या आप भी आप भी अपने परिवार को फाइनेंशियली मजबूत रखने के लिए प्लान देख रहे हैं। आपके जाने के बाद भी पत्नी, बच्चे और माता-पिता को पैसे की तंगी न हो। बिरला इनकम सुरक्षा प्लान आपके परिवार के लिए पॉलिसीहोल्डर की मृत्यु के बाद एक तय या महंगाई के हिसाब से बढ़ती हुई इनकम का विकल्प देता है, जो पॉलिसी की मैच्योरीटी की डेट तक मिलता है। यह योजना सैलरी क्लास पॉलिसीहोल्डर के परिवार को एक सुरक्षित और चिंता-मुक्त जीवन देने में मदद करता है।

यह प्लान कैसे काम करता है?

अगर आप 30 साल के हैं और सालाना 10 लाख रुपये कमा रहे हैं। अगर आप 70 साल की उम्र तक (40 साल के लिए) एक टर्म प्लान खरीदा है, तो इस प्लान के तहत यदि पहले ही साल में आपकी मृत्यु हो जाती है, तो आपके परिवार को आपके इनकम प्लान के हिसाब से हर साल एक न्यूनतम अमाउंट (जैसे 10 लाख रुपये) पॉलिसी की मैच्योरिटी तक मिलती रहेगी।

उदाहरण के लिए


तय अमाउंट = न्यूनतम अमाउंट x मृत्यु के बाद मैच्योरिटी तक के साल

10,00,000 रुपये x (70-30) = 4,00,00,000 रुपये

हालांकि, पॉलिसीधारक की मृत्यु के मामले में परिवार के सदस्यों को कम से कम 10 सालों तक पेमेंट की गारंटी होती है।

न्यूनतम अमाउंट x 10 = तय अमाउंट

10,00,000 रुपये x 10 = 1,00,00,000 रुपये

पॉलिसी के फायदे

इस योजना की खास बात यह है कि यदि आपकी मृत्यु पॉलिसी के खत्म होने से एक दिन पहले भी होती है, तो भी आपके परिवार को अगले 10 सालों तक न्यूनतम अमाउंट मिलता रहेगी। पेमेंट मंथली और सालाना दोनों रूपों में मिलती है। टर्म प्लान की तरह यह टैक्स फ्री है।

यह प्लान एक सामान्य टर्म प्लान की कीमत पर एक बड़ी अमाउंट दे रहा है। उदाहरण के लिए एक व्यक्ति 1.2 करोड़ रुपये के प्रीमियम पर 4 करोड़ रुपये की अमाउंट ले सकता है।

योजना में महंगाई के अनुसार आय को समायोजित करने की सुविधा है, जिससे हर साल 5% की बढ़ोतरी होती है और यह अमाउंट 1.5 गुना तक पहुंच सकती है।

सैलरी क्लास ग्राहकों के लिए पहले साल में 7% की खास छूट और महिला ग्राहकों के लिए 2% अतिरिक्त छूट मिलती है।

ऑनलाइन खरीदने पर जीवनभर के लिए 4% की छूट भी है।

यह योजना उन भारतीय लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो सालाना 8-10 लाख रुपये कमाते हैं और अपने परिवार की वित्तीय सुरक्षा देना चाहते हैं।

PB फिनटेक के ज्वाइंट ग्रुप सीईओ, सरबवीर सिंह ने कहा, "आजकल बढ़ते खर्चों के चलते, नौकरी करने वाले लोगों को अक्सर अपने परिवार की लंबी अवधि की सुरक्षा और अपनी तुरंत की वित्तीय जरूरतों को संतुलित करने में मुश्किल होती है। यह योजना इन दबावों को समझते हुए बनाई गई है, और इसलिए यह एक औसत परिवार की आय को सुरक्षित रखने में मदद करती है। हमें आदित्य बिड़ला सन लाइफ इंश्योरेंस के साथ मिलकर काम करने पर गर्व है, और हमने टर्म इंश्योरेंस को अधिक सुलभ और उपयोगी बनाने की दिशा में काम किया है।"

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।