EPFO: अब कर्मचारियो को उनके EPF अकाउंट पर 8.15 फीसदी का ब्याज मिलेगा। कर्मचारियों भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपनी बैठक में फाइनेंशियल ईयर 2022-23 के लिए ब्याज दर 8.15 फीसदी तय की है। 2021-22 के लिए सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि जमा पर चार दशक की सबसे कम ब्याज दर 8.1 प्रतिशत को मंजूरी दी थी। हालांकि, अब इसमें 0.05 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।
