सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन 2 बजे से बाजार बंद होने तक खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता आपको बताते हैं कि शेयर डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।
इसके साथ ही मिडकैप सेगमेंट में डीलिंग रूम किस स्टॉक पर दांव लगा रहे हैं या किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बना सकते हैं। इसकी पूरी जानकारी निवेशकों को इस खास सेगमेंट में उपलब्ध कराई जाती है।
जानते हैं आज का Dealing Rooms Check-
यतिन ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने ऑटो सेक्टर की तेजी की वजह से इस ऑटो स्टॉक पर दांव लगाने की सलाह दी है। डीलर्स की शेयर में पोजीशनल खरीदारी की सलाह है। डीलर्स को शेयर में 135-140 का स्तर आने की उम्मीद है। डीलर्स के मुताबिक आज OI में करीब 18 लाख शेयर जुड़े है और आज ऑटो शेयरों में FIIs की खरीदारी भी देखने को मिली है।
इसके अलावा आज दूसरा स्टॉक ब्रोकरेजेस ने बैंकिंग सेक्टर से चुना है और डीलर्स ने कैनरा बैंक पर BTST स्ट्रैटेजी अपनाने की सलाह दी है। डीलर्स को इस स्टॉक में 220-225 का स्तर आने की उम्मीद है। उनका कहना है कि इसमें OI में करीब 10 लाख शेयर जुड़े है और आज बैंकिंग शेयरों में शॉर्ट-कवरिंग देखने को मिली है।