Breaking News: Tata Motors खरीद सकती है गुजरात में Ford Motors का प्लांट!

वाइब्रेंट गुजरात समिट में इस डील की घोषणा हो सकती है

अपडेटेड Dec 08, 2021 पर 1:41 PM
Tata Motors की गुजरात में Ford Motors का प्लांट खरीदने की तैयारी

गुजरात के साणंद में फोर्ड मोटर्स (Ford Motors) के प्लांट को टाटा मोटर्स (Tata Motors) खरीद सकती है। टाटा मोटर्स के अधिकारियों ने हाल में प्लांट का दौरा भी किया है। डील की घोषणा वाइब्रेंट गुजरात समिट के दौरान हो सकती है। Ford Motors का ये प्लांट Tata Motors के प्लांट के बगल में स्थित है जिसका दौरा टाटा मोटर्स के अधिकारियों द्वारा किये जाने पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

सीएनबीसी-आवाज़ के मनीष देसाई ने सूत्रों के हवाले से कहा कि टाटा मोटर्स गुजरात के साणंद स्थित फोर्ड मोटर्स का प्लांट खरीदने की तैयारी कर रही है। ये प्लांट टाटा मोटर्स के नैनो प्लांट के बगल में स्थित है। Ford के प्लांट का हाल ही में Tata Motors के अधिकारियों ने दौरा किया है। ये प्लांट 350 एकड़ में फैला हुआ है।

अबु धाबी की TA’ZIZ के साथ केमिकल प्रोजेक्ट्स के लिए ज्वाइंट वेंचर करने RIL का शेयर 2% भागा


मनीष ने आगे कहा कि पिछले साल सितंबर में Ford ने प्लांट बंद किया था। ये कंपनी साणंद में कार इंजन का उत्पादन करती थी। अब खबर है कि Ford Motors के प्लांट को Tata Motors खरीद सकती है। यहां तक कि वाइव्रेंट गुजरात समिट के दौरान हो इस डील की घोषणा भी हो सकती है।

मनीष देसाई ने कहा कि इस समय देश की तमाम ऑटो कंपनियां इलेक्ट्रिक वेहिकल की ओर अपना फोकस कर रही हैं। टाटा मोटर्स भी इसमें पीछे नहीं है हालांकि इस समय टाटा मोटर्स आंशिक रूप से इलेक्ट्रिक गाड़ियों का उत्पादन कर रही है लेकिन उसके पास मौजूदा समय में पूरी तरह से सिर्फ इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनाने का कोई भी प्लांट नहीं है।

वहीं फोर्ड मोटर्स का ये प्लांट टाटा मोटर्स के बिलकुल बगल में स्थित होने के कारण कंपनी की इस प्लांट को खरीदकर यहां पर अपने इलेक्ट्रिक गाड़ी के उत्पादन को पूरी क्षमता से आगे बढ़ाने की योजना है। ये प्लांट बगल में होने की वजह से उनके रोजाना के काम और देख-रेख में सुगमता को ध्यान में रखते हुए कंपनी द्वारा इस प्लांट को खरीदने का प्लान बनता दिख रहा है।

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।