BSNL Cheapest Rupees 1570 Annual Plan: सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited - BSNL) ग्राहकों के बीच अपने सस्ते और वैल्यू फॉर मनी प्लान्स के लिए जाना जाता है। ये प्लान उन ग्राहकों के लिए बेस्ट हैं जिन्हें पूरे साले के लिए सिम को एक्टिव रखना है। वह पूरे साल के लिए कम पैसा चुकाकर वैलिडिटी पा सकते हैं। यहां आपको बीएसएनएल के ऐसे ही 365 दिनों की वैलिडिटी वाले जबरदस्त प्लान के बारे में बता रहे हैं। इन प्लान्स में एक बार रिचार्ज कराके आपको पूरे 12 महीनों की वैलिडिटी मिल जाएगी। अगर पूरे साल मिलने वाले डेटा की बात करें तो इसमें 730GB डेटा मिलेगा। सालाना प्लान की एक महीने की कॉस्ट की बात करें तो ये काफी किफायती प्लान साबित होते हैं। आइए जानते हैं इन प्लान की खासियत..
