BSNL का तगड़ा 250 रुपये का प्लान, मिलेगा 1,095GB डेटा, पूरे साल कर पाएंगे मुफ्त में बातें

BSNL Plan: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के प्लान अन्य टेलिकॉम कंपनियों के मुकाबले सस्ते होते हैं। BSNL के ज्यादातर प्लान ग्राहक के बजट और जरूरतों को देखकर ही बनाए गए है। ये प्लान्स ऐसे हैं जो अपने फायदों के लिए जाने जाते हैं। यहां आपको BSNL के ऐसे ही सालाना प्लान के बारे में बता रहे हैं

अपडेटेड Feb 15, 2023 पर 12:39 PM
BSNL ग्राहकों को 2,999 रुपये का सालाना प्लान ऑफर कर रहा है।

BSNL Plan: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के प्लान अन्य टेलिकॉम कंपनियों के मुकाबले सस्ते होते हैं। BSNL के ज्यादातर प्लान ग्राहक के बजट और जरूरतों को देखकर ही बनाए गए है। ये प्लान्स ऐसे हैं जो अपने फायदों के लिए जाने जाते हैं। यहां आपको BSNL के ऐसे ही सालाना प्लान के बारे में बता रहे हैं जिसकी कीमत 2,999 रुपये है लेकिन एक महीने का खर्च 250 रुपये आता है। इस प्लान के फायदे और कॉस्ट को अन्य मासिक प्लान की तुलना करे तो ये काफी फायदेमंद और किफायती प्लान है। आइए जानते हैं इन प्लान्स के फायदे..

बीएसएनएल का 2,999 रुपये का रिचार्ज प्लान (BSNL Rupees 2,999 Prepaid Recharge Plan)

BSNL ग्राहकों को 2,999 रुपये का सालाना प्लान ऑफर कर रहा है। इस प्लान में लोगों को पूरे साल यानी 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। ये इस प्लान का सबसे बड़ा बेनेफिट है। इस प्लान में आपको रोजाना 3GB डेटा मिलेगा। यानी इस प्लान में ग्राहकों को कुल 1,095GB डेटा मिलेगा। जब इस प्लान में डेली डेटा लिमिट खत्म हो जाती है तो आपकी इंटरनेट की स्पीड घटकर 80 kbps पर पहुंच जाती है। इसमें रोजाना 100 SMS मुफ्त मिलते हैं। ये प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट है जिन्हें पूरे साल दूसरी सिम को एक्टिव रखने के साथ डेटा की जरूरत होती है।


इन ग्राहकों को लिए बेस्ट है प्लान

ये प्लान उन ग्राहकों के लिए बेस्ट है जिन्हें ज्यादा डेटा की जरूरत होती है। साथ ही जो पूरे साल अपने सिम को एक्टिव रखना चाहते हैं। अगर आप भी सालाना प्लान तलाश रहे हैं जिसमें ज्यादा डेटा और कॉल का बेनेफिट मिले तो ये प्लान उनके काम आएगा। इस प्लान का मंथली खर्च 250 रुपये है। ये प्लान एक बार रिचार्ज करेन पर आपकी जेब को महंगा लग सकता है लेकिन इसे कराने के बाद पूरे साल की छुट्टी हो जाएगी।

Stock Market live: Nifty 17900 के नीचे, Sensex 170 अंक टूटा, पावर और FMCG शेयरों पर दबाव, ऑटो में तेजी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।