BSNL के 3 धमाकेदार प्लान, कीमत 100 रुपये से भी कम, 18 दिन की वैलिडिटी और अनललिमिटेड कॉल

BSNL Data Plan: सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited - BSNL) टेलिकॉम सेक्टर में अपने सस्ते और वैल्यू फॉर मनी प्लान्स के लिए जानी जाता है। अगर बीएसएनएल के सस्ते टैरिफ प्लान की बात करें 100 रुपये से भी कम कीमत के कई ऐसे प्लान हैं जो वैलिडिटी के साथ कॉल बेनेफिट देते हैं

अपडेटेड Oct 07, 2023 पर 3:06 PM
BSNL के 87 रुपये वाले प्लान की वैलिडटी 14 दिनों की है।

BSNL Data Plan: सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited - BSNL) टेलिकॉम सेक्टर में अपने सस्ते और वैल्यू फॉर मनी प्लान्स के लिए जानी जाता है। अगर बीएसएनएल के सस्ते टैरिफ प्लान की बात करें 100 रुपये से भी कम कीमत के कई ऐसे प्लान हैं जो वैलिडिटी के साथ कॉल बेनेफिट देते हैं। ये प्लान अन्य टेलिकॉम कंपनियों की तुलना में काफी किफायती हैं। ये प्लान उनके लिए बेस्ट है जो अपने लिए 100 रुपये से कम कीमत के सस्ते प्लान देख रहे हैं।

BSNL का 87 रुपये का का प्लान (BSNL Rs 87 Plan)

BSNL के 87 रुपये वाले प्लान की वैलिडटी 14 दिनों की है। अगर आप कम बजट के प्लान देख रहे हैं तो ये प्लान आपके काम आएगा। बीएसएनएल के इस प्लान में ग्राहकों को 14 दिनों तक अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलती है। यूजर्स को रोजाना 1GB डेटा मिलेगा। इस प्लान में ग्राहकों को कुल 14जीबी डेटा मिलेगा। साथ प्लान में SMS मुफ्त मिलेंगे।


BSNL का 97 रुपये का रिचार्ज प्लान (BSNL Rupees 97 Prepaid Recharge Plan)

BSNL के 97 रुपये वाले प्लान की वैलिडटी 15 दिनों की है। अगर आप कम बजट के प्लान देख रहे हैं जिसमें डेटा का फायदा मिले तो ये प्लान आपके काम आएगा। बीएसएनएल के इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलती है। यूजर्स को 15 दिनों तक रोजाना 2GB डेटा मिलेगा। इस प्लान में कुल 30GB डेटा मिलेगा।

BSNL का 99 रुपये का का प्लान (BSNL Rs 99 Plan)

BSNL के 99 रुपये के प्लान में 18 दिनों की वैलिडटी मिलती है। है। इस प्लान को बीएसएनएल की वेबसाइट पर STV_99 का नाम दिया गया है। यानी ये एक स्पेशल टैरिफ प्लान है। अगर इस प्लान के फायदों की बात करें तो इस प्लान में 3GB डेटा मिलता है। साथ ही इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग की सर्विस भी मिलती है। इसमें एसटीडी और रोमिंग कॉल भी शामिल हैं।

गौतम अदाणी की हुई सांगोद ट्रांसमिशन सर्विस लिमिटेड, खरीदी 100% हिस्सेदारी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।