BSNL 5G Service: देश की सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) 5जी सर्विस (5G Service) साल 2024 में शुरू करेगी। ये जानकारी केंद्रीय सूचना और तकनीक मंत्री अश्विनी वैष्णव (Union Telecom Minister Ashwini Vaishnaw) ने गुरुवार को दी है। BSNL की 5G सर्विस शुरू होने का इंतजार ग्राहक लंबे समय से कर रहे हैं। मंत्री ने कहा कि BSNL ने सर्विस को शुरू करने के लिए TCS और C-DOT के कंसोर्टियम को शॉर्टलिस्ट किया गया है और ऑर्डर देने के एक एक साल के अंदर ग्राहकों को 5G सर्विस मिलने लगेगी।
