BSNL Rupees 797 Plan: बीसएनएल (BSNL) अपने सस्ते किफायती सालाना प्लान्स के लिए जाना जाता है। भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited) के 797 रुपये के प्लान में 12 महीने की वैलिडिटी मिलती है। ये इसे अन्य कंपनियों और बीएसएलएनल के ही अन्य सालाना प्लान की तुलना में सबसे सस्ता प्लान भी बना देता है। सिर्फ 797 रुपये में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल और 2GB डेटा का भी फायदा मिलता है। इस प्लान का मंथली खर्च सिर्फ 66 रुपये आता है।
BSNL का 797 रुपये का प्लान (BSNL Rupees 797 Plan)
BSNL के 797 रुपये के प्रीपेड प्लान प्लान 365 दिन यानी 12 महीने की वैलिडिटी मिलती है। ग्राहकों को इस प्लान में रोजाना 2GB डेटा मिलता है। साथी ही इस प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग की सर्विस भी मिलती है। साथ ही लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स का फायदा भी उठा सकते हैं। आपको रोजाना 100 SMS फ्री मिलते हैं। हालांकि, ये सभी फायदे आपको 60 दिन के लिए मिलते हैं। इस प्लान में रोजाना की 2GB लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40Kbps पर आ जाएगी।
ये ही इस प्लान का मंथली खर्च
अगर इस प्लान के हर महीने के खर्च यानी कॉस्ट को देखें तो वो सिर्फ 66 रुपये है। 66 रुपये में पूरे साल अपनी सिम को चालू रख सकते हैं। ये प्लान उन ग्राहकों को लिए बेस्ट है, जिन्हें पूरे साल के लिए अपनी सिम को एक्टिव रखना है। वह अपने लिए सस्ता सालाना रिचार्ज प्लान देख रहे हैं। ताकि, वह कम पैसों में पूरे साल अपना सिम एक्टिव रख सकें। ये BSNL के ग्राहकों के लिए वैल्यू फॉर मनी सालाना प्लान है।