BSNL Cheapest Plan: सरकारी टेलिकॉम कंपनी अपने सबसे सस्ते प्लान और उसके साथ मिलने वाले फायदों के लिए फेमस है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited - BSNL) का 107 रुपये का रिचार्ज प्लान है जिसमें एक महीना नहीं बल्कि पूरे 35 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। ये प्लान उन ग्राहकों के लिए बेस्ट है जिनके एक ही में मोबाइल में 2 सिम होते हैं और दूसरी सिम को सिर्फ एक्टिव रखने के लिए सबसे सस्ता और लंबी वैलिडिटी का प्लान चाहिये होता है। आइए जानते हैं इस प्लान के साथ क्या फायदे मिलते हैं।
