BSNL का सबसे सस्ता प्लान, सिर्फ 107 रुपये में इतने दिन चलेगा फोन

BSNL Rupees 107 Recharge Plan: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के पास 107 रुपये का प्लान है जिसमें पूरे 35 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। बीएसएनएल अपने सस्ते और लंबी वैलिडिटी के लिए जाना जाता है। अगर आप सस्ता प्लान तलाश रहे हैं तो बीएसएनएल का 107 रुपये का प्लान आपके काम आ सकता है

अपडेटेड Mar 05, 2024 पर 7:00 AM
BSNL के 107 रुपये वाले प्लान की वैलिडटी 35 दिनों की है।

BSNL Rupees 107 Recharge Plan: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के पास 107 रुपये का प्लान है जिसमें पूरे 35 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। बीएसएनएल अपने सस्ते और लंबी वैलिडिटी के लिए जाना जाता है। अगर आप सस्ता प्लान तलाश रहे हैं तो बीएसएनएल का 107 रुपये का प्लान आपके काम आ सकता है। आइए जानते हैं इस प्लान के फायदे..

BSNL का 107 रुपये का रिचार्ज प्लान (BSNL Rupees 107 Prepaid Recharge Plan)

BSNL के 107 रुपये वाले प्लान की वैलिडटी 35 दिनों की है। इस प्लान में ग्राहकों को 3GB डेटा मिलता है। इस प्लान की खासियत है कि ये प्लान बीएसएनएल के सबसे सस्ते प्लान में से एक है। डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इसकी स्पीड लिमिट घटकर 40kbps की हो जाती है। ये प्लान एक महीने से ज्यादा की वैलिडिटी देता है। इस प्लान में यूजर्स को 200 मिनट फ्री वॉइस कॉल की सर्विस मिलेगी। साथ ही 35 दिन तक बीएसएनएल ट्यून्स की सर्विस भी इस प्लान में मिलेगी।


बीएसएनएल का प्लान इनके लिए है बेस्ट

BSNL के ग्राहक जो भी लोग कम पैसे में सिम को एक्टिव रखने के लिए प्लान तलाश रहे हैं ये प्लान उन लोगों के काम आएगा। इस प्लान में 200 मिनट की कॉलिंग मुफ्त मिलती है। ये प्लान आपनी सिम को 35 दिनों के लिए एक्टिव रखेगा। यही इस प्लान की खासियत है। अगर आप अपने लिए सस्ते प्लान और थोड़े डेटा के साथ देख रहे हैं तो ये प्लान आपकी मदद कर सकता है।

7th Pay Commission: इस तारीख को होगा महंगाई भत्ता बढ़ने का ऐलान! 50% हो जाएगा DA

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।