Muharram Holiday: मुहर्रम की छुट्टी को लेकर संशय, बैंकों में 25 जून को रहेगी छु्ट्टी या 26 जून को?

केंद्र सरकार के एंप्लॉयीज की छुट्टियों की लिस्ट में 26 जून को मुहर्रम की छुट्टी दिखाई गई है। इसका मतलब है कि जून के आखिर में एंप्लॉयीज के साथ ही स्कूल, कॉलेज के स्टूडेट्स और प्रोफेशनल लोगों को लंबी छुट्टी मिलने वाली है

अपडेटेड Jun 17, 2026 पर 7:36 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बैंक एंप्लॉयीज को भी जून के आखिर में लंबी छुट्टी मिलने जा रही है।

मुहर्रम की छुट्टी 26 जून यानी शुक्रवार को है। इसके बाद शनिवार और रविवार को केंद्र सरकार के एंप्लॉयीज की छुट्टी होगी। केंद्र सरकार के एंप्लॉयीज की छुट्टियों की लिस्ट में 26 जून को मुहर्रम की छुट्टी दिखाई गई है। इसका मतलब है कि जून के आखिर में एंप्लॉयीज के साथ ही स्कूल, कॉलेज के स्टूडेट्स और प्रोफेशनल लोगों को लंबी छुट्टी मिलने वाली है। तीन दिन की इस छुट्टी के इस्तेमाल का प्लान अभी से लोग बनाने लगे हैं।

बैंकों में जून के आखिर में 3 दिन की छुट्टी

बैंक एंप्लॉयीज को भी जून के आखिर में लंबी छुट्टी मिलने जा रही है। 26 जून को मुहर्रम की छुट्टी होगी। फिर 27 जून महीने का चौथा शनिवार होगा। हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों में छुट्टी होती है। 28 जून को रविवार है। इस तरह बैंकों के एंप्लॉयीज को भी इस महीने के आखिर में लगातार तीन दिनों की छुट्टी मिलेगी। लगातार तीन दिनों की छुट्टी का ऐसा मौका बैंक और दूसरे एंप्लॉयीज को कम मिलता है।


ज्यादातर राज्यों में 26 जून को छुट्टी घोषित

हालांकि, अभी इस बात को लेकर संशय की स्थिति है कि मुहर्रम की छुट्टी 25 जून को होगी या 26 जून को होगी। अलग-अलग राज्यों में मुहर्रम की छुट्टी की तारीख अलग-अलग है। इंडिया में लागू इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, मुहर्रम का 10वां दिन असूरा के रूप में मनाया जाता है। इसके इस साल 26 जून को पड़ने की संभावना है। कई राज्यों ने इस हिसाब से छुट्टी के दिन में बदलाव किए हैं।

कुछ राज्यों ने छुट्टी की तारीख बदली

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना ने शुरू में मुहर्रम की छुट्टी 25 जून को नोटिफाय किया था। लेकिन, बाद में उन्होंने इसमें बदलाव किए हैं। इसे बदलकर 26 जून कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली में पहले से ही मुहर्रम की छुट्टी 26 जून को घोषित है। इसके चलते स्कूल और कॉलेज में भी 26 जून को छुट्टी रहेगी। इससे स्कूल और कॉलेज के स्टूडेंट्स को भी इस महीने के अंत में तीन दिनों की छुट्टी मिलेगी।

यह भी पढ़ें: Personal Loan: सैलरी वालों को आसानी से मिलता है पर्सनल लोन, लेकिन इन 5 बातों नजरअंदाज करना पड़ेगा महंगा

एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस में भी तीन दिनों की छुट्टी

ऐसे स्कूल-कॉलेज और शिक्षण संस्थान जिनमें पांच दिनों का हफ्ता है, उनमें तीन दिन की छुट्टी इस महीने के अंत में होगी। इसका मतलब है कि तीन दिन की छुट्टी के बाद दोबारा 29 जून यानी सोमवार को क्लास शुरू होंगे। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि सभी एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस में शनिवार को छुट्टी नहीं रहती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।