BSNL Cheapest Annual Plan of Rupees 1198: बीएसएनएल अपने सस्ते और वैल्यू फॉर मनी प्लान के लिए जाना जाता है। क्या आपके पास BSNL की सिम है जिसके लिए आप सबसे सस्ता प्लान तलाश रहे हैं। यहां आपको बीएसएनएल (BSNL) के ऐसे ही प्लान के बारे में बता रहे हैं जिसमें सिम को एक्टिव रखने का एक दिन का खर्च सिर्फ 3 रुपये आता है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited - BSNL) का एक प्लान 1,198 रुपये का सालाना प्लान है।
बीएसएनएल का 1,198 रुपये का रिचार्ज प्लान (BSNL Rupees 1198 Recharge Plan)
BSNL का 1198 रुपये का सालाना प्लान है। इस प्लान में 365 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। ये इस प्लान का सबसे बड़ा बेनेफिट है। इस प्लान में आपको हर महीने 3GB डेटा मिलता है। जब इस प्लान में डेटा लिमिट खत्म हो जाती है तो आपके इंटरनेट की स्पीड घटकर 80 kbps पर पहुंच जाती है। इसमें हर महीने 30 SMS मुफ्त मिलते हैं। इस प्लान में हर महीने 300 मिनट मुफ्त बात करने के लिए मिलते हैं।
सिम एक्टिव रखने के लिए बेस्ट हैं ये प्लान
ये प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट है जो अपने सिम को एक्टिव रखना चाहते हैं। इस प्लान में ग्राहकों को बहुत अधिक डेटा या अनलिमिटेड कॉल फ्री नहीं मिलती। इस प्लान की बेस्ट बात है कि इसमें आपको पूरे साल की वैलिडिटी मिलती है। काफी सारे ग्राहक अपने बीएसएनएल नंबर को सुनने के लिए एक्टिव रखना चाहते हैं। ये प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट है जो कम पैसों में अपने फोन को पूरे साल के लिए एक्टिव रखना चाहते हैं।
बीएसएनएल के 1198 रुपये के प्लान की फायदों के साथ अगर हर महीने के खर्च की बात करें तो इस प्लान का मंथली खर्च 100 रुपये से भी कम आती है। एक दिन का खर्च सिर्फ 3 रुपये आता है।