Get App

BSNL सिम को एक्टिव रखने का सबसे सस्ता प्लान, एक दिन का खर्च आएगा सिर्फ 3 रुपये

BSNL Cheapest Plan for SIM: अपनी BSNL की सिम को एक्टिव रखने के लिए सस्ता प्लान तलाश रहे हैं, तो BSNL का 35 दिनों का प्लान आपके काम आ सकता है। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के पास 107 रुपये का प्रीपेड प्लान है जिसकी वैलिडिटी 35 दिनों की है। अगर आपको अपने सिम का इस्तेमाल फोन सुनने के लिए सबसे ज्यादा करना हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 06, 2024 पर 7:01 PM
BSNL सिम को एक्टिव रखने का सबसे सस्ता प्लान, एक दिन का खर्च आएगा सिर्फ 3 रुपये
अपनी BSNL की सिम को एक्टिव रखने के लिए सस्ता प्लान तलाश रहे हैं, तो BSNL का 35 दिनों का प्लान आपके काम आ सकता है।

BSNL Cheapest Plan for SIM: अपनी BSNL की सिम को एक्टिव रखने के लिए सस्ता प्लान तलाश रहे हैं, तो BSNL का 35 दिनों का प्लान आपके काम आ सकता है। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के पास 107 रुपये का प्रीपेड प्लान है जिसकी वैलिडिटी 35 दिनों की है। अगर आपको अपने सिम का इस्तेमाल फोन सुनने के लिए सबसे ज्यादा करना है तो ये प्लान आपके काम आ सकता है।

BSNL का 107 रुपये का रिचार्ज प्लान (BSNL Rupees 107 Prepaid Recharge Plan)

BSNL के 107 रुपये वाले प्लान की वैलिडटी 35 दिनों की है। इस प्लान में ग्राहकों को 3GB डेटा मिलता है। इस प्लान की खासियत है कि ये प्लान बीएसएनएल के सबसे सस्ते प्लान में से एक है। डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इसकी स्पीड लिमिट घटकर 40kbps की हो जाती है। ये प्लान एक महीने से ज्यादा की वैलिडिटी देता है। इस प्लान में यूजर्स को 200 मिनट फ्री वॉइस कॉल की सर्विस मिलेगी। साथ ही 35 दिन तक बीएसएनएल ट्यून्स की सर्विस भी मिलती है।

बीएसएनएल प्लान का एक दिन का खर्च है सिर्फ 3 रुपये

सब समाचार

+ और भी पढ़ें