Get App

BSNL के ये हैं सबसे सस्ते प्लान, 50 रुपये से कम में एक महीना की वैलिडिटी, मिलेंगे ढेर सारे फायदे

BSNL: अगर आप मोबाइल के लिए सस्ता रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं तो सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL में आपको ढेर सारे ऑप्शन मिल जाएंगे। इन प्लान्स की खासियत ये है कि आपको 50 रुपये से भी कम में मिल जाएंगे। इसकी वैलिडिटी भी एक महीने की है। जानिए आपके लिए कौन सा प्लान रहेगा बेहतर

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 04, 2022 पर 6:07 PM
BSNL के ये हैं सबसे सस्ते प्लान, 50 रुपये से कम में एक महीना की वैलिडिटी, मिलेंगे ढेर सारे फायदे
BSNL अपने यूजर्स के लिए 49 रुपये और 29 रुपये के प्लान मुहैया करा रहा है।

BSNL: इस डिजिटल युग में मोबाइल रिचार्ज प्लान की सबको जरूरत पड़ती है। कोरोना काल के बाद से वर्क फ्रॉम होम का भी चलन बढ़ा है। ऐसे में बहुत से लोगों के लिए इंटरनेट और मोबाइल की जरूरत बढ़ गई है। इससे टेलीकॉम कंपनियां भी अपने ग्राहकों को तरह-तरह प्लान पेश करती रहती है। इस बीच सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited – BSNL) ने अपने ग्राहकों के लिए शानदार प्लान पेश किए हैं। ये प्लान 50 रुपये से भी कम के हैं। इनमें आपको एक महीने तक वैलिडिटी मिलेगी। अगर आप सस्ते प्लान की तलाश में है तो यहां आपकी तलाश पूरी हो सकती है।

BSNL ने जिस तरह के प्लान लॉन्च किए हैं। शायद प्राइवेट कंपनियों में ऐसे प्लान मिलना मुश्किल हो जाए। मौजूदा समय में जहां 100 रुपये तक प्रीपेड प्लान मिल रहे हैं। ऐसे में BSNL के ये प्लान काफी पॉपुलर हो रहे हैं।

49 रुपये वाला प्लान

BSNL के इस प्लान की वैलिडिटी 20 दिनों की है। इसमें आपको कॉलिंग और डेटा दोनों सुविधाएं मिल रही हैं। इसमें कुल 1GB डेटा मिलता है। इसके साथ ही 100 मिनट की लोकल और STD वॉइस कालिंग सुविधाएं भी दी जा रही हैं। कंपनी के दूसरे 100 रुपये से कम कीमत वाले किफायती प्रीपेड प्लान की बात करें तो बीएसएनएल का ये 49 रुपये वाला प्लान भी अच्छा विकल्प हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें