Get App

आपके घर फ्री इंटरनेट ब्रॉडबैंड कनेक्शन लगाएगी ये कंपनी, एक साल तक मिलेगा ये ऑफर

BSNL Free Broadband Connection: टेलिकॉम कंपनी BSNL आपके घर में मुफ्त ब्रॉडबैंड कनेक्शन लगाएगी। कंपनी ये ऑफर एक साल के लिए चला रही है। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) सरकारी टेलिकॉम कंपनी है। वह आपके घर में मुफ्त ब्रॉडबैंड कनेक्शन लगाएगी। कंपनी अगले एक साल यानी 31 मार्च 2024 तक ब्रॉडबैंड कनेक्शन के इन्स्टॉलेशन के लिए कोई चार्ज नहीं लेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड May 11, 2023 पर 8:47 PM
आपके घर फ्री इंटरनेट ब्रॉडबैंड कनेक्शन लगाएगी ये कंपनी, एक साल तक मिलेगा ये ऑफर
BSNL Broadband Connection: टेलिकॉम कंपनी BSNL आपके घर में मुफ्त ब्रॉडबैंड कनेक्शन लगाएगी।

BSNL Free Broadband Connection: टेलिकॉम कंपनी BSNL आपके घर में मुफ्त ब्रॉडबैंड कनेक्शन लगाएगी। कंपनी ये ऑफर एक साल के लिए चला रही है। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) सरकारी टेलिकॉम कंपनी है। वह आपके घर में मुफ्त ब्रॉडबैंड कनेक्शन लगाएगी। कंपनी अगले एक साल यानी 31 मार्च 2024 तक ब्रॉडबैंड कनेक्शन के इन्स्टॉलेशन के लिए कोई चार्ज नहीं लेगी। यानी, अगले एक साल तक बीएसएनएल का ब्रॉडबैंड कनेक्शन लेने वालों को लगवाने का कोई चार्ज नहीं देना होगा।

BSNL ब्रॉडबैंड कनेक्शन लगाने का नहीं लेगा चार्ज

यहां यह ध्यान देने वाली बात है कि ज्यादातर सभी कंपनियां ब्रॉडबैंड कनेक्शन लगाने की फीस लेती है। ग्राहकों को ब्रॉडबैंड कनेक्शन लेने के लिए अलग-अलग रकम का पेमेंट चार्ज के तौर पर करना होता है। बीएसएनएल हर एक तरह की इंटरनेट सर्विस दे रहा है। इसमें कॉपर कनेक्शन के साथ-साथ फाइबर कनेक्शन भी शामिल हैं। सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली टेलिकॉम कंपनी का देश भर में अपनी ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विस है। कंपनी के इंस्टालेशन चार्ज नहीं लेने से वह अपने साथ ज्यादा से ज्यादा ग्राहक जोड़ सकती है।

ये हैं बीएसएनएल के चार्ज

सब समाचार

+ और भी पढ़ें