BSNL का धमाकेदार प्लान, सिर्फ 6 रुपये रोजाना के खर्च में मिलेगी 82 दिनों की वैलिडिटी

BSNL: बीएसएनएल ग्राहकों के बीच अपने सस्ते प्लान के लिए जाना जाता है। यहां आपको बीएसएनएल के 82 दिनों के प्लान के बारे में बता रहे हैं जिसका एक दिन का खर्च 6 रुपये है। अगर आप भी बीएसएनएल का 3 महीने का प्लान देख रहे हैं तो 485 रुपये का प्लान ले सकते हैं

अपडेटेड Oct 09, 2023 पर 5:54 PM
BSNL के 485 रुपये के प्लान में 82 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।

BSNL: बीएसएनएल ग्राहकों के बीच अपने सस्ते प्लान के लिए जाना जाता है। यहां आपको बीएसएनएल के 82 दिनों के प्लान के बारे में बता रहे हैं जिसका एक दिन का खर्च 6 रुपये है। अगर आप भी बीएसएनएल का 3 महीने का प्लान देख रहे हैं तो 485 रुपये का प्लान ले सकते हैं। सरकारी टेलिकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटिड (BSNL) का ये प्लान रोजाना 1.5GB डेटा देता है। आइए जानते हैं प्लान्स की डिटेल..

बीएसएनएल का 485 रुपये का प्लान (BSNL Rupees 485 Prepaid Recharge Plan)

BSNL के 485 रुपये के प्लान में 82 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। यानी, एक बार रिचार्ज कराकर करीब 3 महीने की छुट्टी हो जाएगी। बीएसएनएल के इस प्लान में रोजाना 1.5GB डेटा मिलता है। ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉल और रोजाना 100 SMS मिलते हैं। BSNL के प्लान में ऐड-ऑन प्लान जैसे OTT ऐप्स की सर्विस नहीं मिलती है। इसमें ग्राहकों को लोकल और एसटीडी कॉल का भी फायदा मिलता है।


रोजाना का खर्च आएगा सिर्फ 6 रुपये

आप इन प्लान्स के रोजाना के खर्च की बात करें तो वह करीब 6 रुपये आता है। अगर एक महीने के खर्च की बात करें तो वह 162 रुपये आता है। इस प्रीपेड प्लान में यूजर को कुल 123GB डेटा मिलता है। ये प्लान ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के काम आएगा। इसकी और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा बीएसएनएल का 599 का प्लान भी हो जो 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।

BSNL का 599 रुपये का रिचार्ज प्लान (BSNL Recharge Plan)

BSNL के 599 रुपये के प्लान की वैलिडटी 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में 2GB डेटा का फायदा मिलता है। इस प्लान में 84 दिनों के हिसाब से 252GB डेटा मिलेगा। साथ ही रोजाना 100 SMS मुफ्त मिलते हैं। साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग भी मिलती है। अगर इस प्लान का रोजाना का खर्च देखें तो करीब 7 रुपये आता है।

Market Outlook : बाजार गिरावट के साथ हुआ बंद, जानिए 10 अक्टूबर को कैसी रह सकती है इसकी चाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।