BSNL का सबसे सस्ता प्लान, सिर्फ 2 रुपये रोजाना के खर्च में पूरे साल एक्टिव रहेगी सिम, साथ मिलेंगे ये फायदे

BSNL Cheapest Annual Plan: देश की सभी टेलीकॉम कंपनियों में सबसे सस्ते प्लान BSNL ऑफर करती है। अगर आप भी BSNL के ग्राहकों में से एक हैं तो ये सालाना प्लान आपके काम आ सकता है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited - BSNL) का 797 रुपये का प्लान है

अपडेटेड Mar 01, 2024 पर 5:10 PM
Story continues below Advertisement
BSNL सस्ते सालाना प्लान ऑफर कर रही है।

BSNL Cheapest Annual Plan: देश की सभी टेलीकॉम कंपनियों में सबसे सस्ते प्लान BSNL ऑफर करती है। अगर आप भी BSNL के ग्राहकों में से एक हैं तो ये सालाना प्लान आपके काम आ सकता है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited - BSNL) का 797 रुपये का प्लान है, जो कम खर्च में सालभर चलेगा। आइए जानते हैं इस प्लान की खासियत..

बीएसएनएल का 797 रुपये का रिचार्ज प्लान (BSNL Rupees 797 Prepaid Recharge Plan)

BSNL एक 797 रुपये का सालाना प्लान ऑफर कर रहा है। बीएसएनएल के प्लान में लोगों को पूरे साल यानी 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। ये इस प्लान का सबसे बड़ा बेनेफिट है। इस प्लान में आपको रोजाना 2GB डेटा मिलेगा। जब इस प्लान में डेली डेटा लिमिट खत्म हो जाती है तो इंटरनेट की स्पीड घटकर 80 kbps पर पहुंच जाती है। इसमें रोजाना 100 SMS मुफ्त मिलते हैं। ये प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट है जिन्हें पूरे साल दूसरी सिम को एक्टिव रखना होता है। इस प्लान में ग्राहकों को बहुत अधिक डेटा या अनलिमिटेड कॉल फ्री नहीं मिलती। हालांकि, इस प्लान की बेस्ट बात है कि इसमें आपको पूरे साल की वैलिडिटी मिलती है।


2 सिम के लिए बेस्ट  है प्लान

काफी सारे ग्राहक जो एक ही फोन में 2 सिम का इस्तेमाल करते हैं। पहली उनकी मेन होती है और दूसरी सेकेंडरी सिम होती है जिसको वह पूरे साल चालू रखने के लिए सस्ते सालान प्लान तलाशते हैं। अगर आप भी ऐसे प्लान तलाश कर रहे हैं तो बीएसएलएल का 797 रुपये का प्लान आपके काम आ सकता है।

हर महीने आएगा इतना खर्च

बीएसएनएल के 797 रुपये के प्लान की फायदों के साथ अगर हर महीने के खर्च की बात करें तो इस प्लान का मंथली खर्च 66 रुपये हैं। सिर्फ 66 रुपये के मंथली खर्च में आप पूरे 12 महीने अपनी सिम को एक्टिव रख सकते हैं। साथ ही 66 रुपये के मंथली खर्च में आपको कुछ महीनों के लिए मुफ्त फ्री कॉल और डेटा मिलेगा। हर महीने के खर्च के हिसाब से देखें तो ये प्लान इतना भी बुरा नहीं है। अगर इस प्लान का एक दिन का खर्च देखें तो ये सिर्फ 2.21 रुपये आता है।

Bank Employees का इस महीने तक हो सकता है 5 दिन वर्किंग, साथ ही बढ़ेगी सैलरी, 9 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।