BSNL: 10 फरवरी को बंद हो जाएंगे बीएसएनएल के तीन प्लान, ग्राहक तुरंत कराएं रिचार्ज

BSNL: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अपने करोड़ों ग्राहकों को बड़ा झटका देने वाली है। कंपनी 10 फरवरी 2025 से अपने कुछ खास प्लान बंद करने जा रही है। इन प्लान्स की खासियत यह है कि यह लंबी वैलिडिटी (Validity) और कम कीमत में मिलते थे, जिससे यूजर्स को बार-बार रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ती थी

अपडेटेड Feb 05, 2025 पर 7:30 AM
Story continues below Advertisement
BSNL: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अपने करोड़ों ग्राहकों को बड़ा झटका देने वाली है।

BSNL: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अपने करोड़ों ग्राहकों को बड़ा झटका देने वाली है। कंपनी 10 फरवरी 2025 से अपने कुछ खास प्लान बंद करने जा रही है। इन प्लान्स की खासियत यह है कि यह लंबी वैलिडिटी (Validity) और कम कीमत में मिलते थे, जिससे यूजर्स को बार-बार रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ती थी। लेकिन अब BSNL का 201 रुपये, 797 रुपये और 2,999 रुपये का प्लान बंद होने वाला है। अगर आप इनका फायदा उठाना चाहते हैं, तो 10 फरवरी से पहले रिचार्ज करा लें। यानी, ग्राहको के पास रिचार्ज कराने के लिए करीब 6 दिन का समय बचा है।

BSNL का 201 रुपये का प्लान

यह प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट था जो कम खर्च में अपना सिम चालू रखना चाहते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 90 दिन थी। इसमें 300 मिनट की कॉलिंग और 6GB डेटा मिलता था। हालांकि, इसमें अन्य कोई बेनिफिट नहीं था।


BSNL का 797 रुपये का प्लान

797 रुपये वाला प्लान 300 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता था। यानी, इस रिचार्ज से आपका सिम लगभग 10 महीने तक चालू रहता था। लेकिन इसमें मिलने वाले फायदे सिर्फ 60 दिनों तक ही मिलते थे।

पहले 60 दिनों तक – अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 2GB डेटा और 100 SMS प्रतिदिन।

60 दिन बाद – कोई कॉलिंग या डेटा बेनिफिट नहीं, केवल सिम एक्टिव रहता था।

BSNL का 2,999 रुपये वाला प्लान

यह प्लान पूरे एक साल की वैलिडिटी के साथ आता था, यानी 365 दिन तक बिना किसी और रिचार्ज के सिम चालू रहता था। इस प्लान में हर दिन 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS की सुविधा दी जाती थी। यह उन यूजर्स के लिए सबसे अच्छा था, जो हर महीने रिचार्ज कराने की झंझट से बचना चाहते थे और एक ही बार पूरे साल का रिचार्ज कराना पसंद करते थे।

10 फरवरी से पहले कराएं रिचार्ज

अगर आप BSNL के इन प्लान्स का फायदा लेना चाहते हैं, तो 10 फरवरी से पहले रिचार्ज जरूर कर लें। अगर आपने 10 फरवरी से पहले रिचार्ज किया है, तो आपकी प्लान की वैलिडिटी खत्म होने तक आपको इसके सभी बेनिफिट मिलते रहेंगे। लेकिन 10 फरवरी के बाद इन प्लान्स का रिचार्ज नहीं कराया जा सकेगा। BSNL के ग्राहक जो कम कीमत में लंबी वैलिडिटी वाला रिचार्ज कराना चाहते हैं, उन्हें जल्द से जल्द इन प्लान्स का लाभ लेना चाहिए, क्योंकि 10 फरवरी के बाद यह प्लान हमेशा के लिए बंद हो सकते हैं।

Pan Card: खराब क्रेडिट हिस्ट्री को बेस्ट करने के लिए बनवाया है दूसरा पैन कार्ड? तुरंत करें सरेंडर,

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।