Gold Investment Options: 5 तरीके गोल्ड में निवेश के, लेकिन पहले समझ लें खर्च और खतरों का गणित
Gold Investment Options: भारत में सोना सिर्फ गहनों की खरीदारी तक सीमित नहीं है। निवेशक अब गोल्ड ईटीएफ, गोल्ड म्यूचुअल फंड और डिजिटल गोल्ड जैसे विकल्पों से भी इसमें पैसा लगा सकते हैं तो पहले से गोल्ड होने पर इससे भी कमाई का रास्ता निकल सकता है। हालांकि हर विकल्प की लागत, जोखिम और टैक्स अलग-अलग हैं। यहां इसमें कमाई के छह तरीके के बारे में बताया जा रहा है
Gold Investment Options: सोने के गहने, सिक्के और बार खरीदना इसमें निवेश का सबसे पुराना तरीका है। (File Photo- Pexels)
Gold Investment Options: गोल्ड की चमक इस समय काफी फीकी हो चुकी है। सेफ हैवन एसेट कहा जाने वाला गोल्ड अपने रिकॉर्ड हाई से फिलहाल काफी नीचे है। 99.9% की शुद्धता वाला यानी 24 कैरट का गोल्ड इस साल जनवरी में प्रति 10 ग्राम ₹1.83 लाख के रिकॉर्ड हाई पर था लेकिन अब दिल्ली में यह घटकर ₹1.27 लाख के आस-पास मिल रहा है यानी कि 11 महीने में यह करीब 31% सस्ता हो चुका है। इस निचले स्तर पर सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां गोल्ड में निवेश के पांच अहम तरीके और इससे जुड़े खर्च और सावधानियों के बारे में बताया जा रहा है।
Gold Investment Options: पांच तरीके
1. Physical Gold
सोने के गहने, सिक्के और बार खरीदना इसमें निवेश का सबसे पुराना तरीका है।
गहनों पर 3% GST लगता है।
मेकिंग चार्ज डिजाइन और जूलर्स के अनुसार अलग होता है। यह 10-30% तक भी हो सकता है।
खरीदते समय BIS हॉलमार्क और छह अंकों वाला HUID जरूर चेक करना चाहिए।
इसे वापस बेचते समय मेकिंग चार्जेज काटकर मिलता है और गोल्ड भी डिस्काउंट पर बिकता है।
यह तरीका इस्तेमाल के लिए सही है, निवेश के तौर पर सबसे कमजोर तरीका है।
दो साल से अधिक की होल्डिंग में मुनाफे पर 12.5% की दर से LTCG टैक्स लगता है।
2. Digital Gold
मोबाइल ऐप से छोटी रकम में 24 कैरेट सोना खरीद सकते हैं।
हर खरीदारी पर 3% जीएसटी और खरीदारी-बिक्री के भाव में 2-5% का फर्क हो सकता है।
सबसे बड़ी बात यह है कि डिजिटल गोल्ड SEBI या RBI को रेगुलेट नहीं करते हैं तो इसमें निवेश को लेकर सावधानी बरतनी होगी।
अधिकतर प्रोवाइडर्स सिर्फ 5-7 साल तक के लिए इसमें निवेश का मौका देते हैं।
3. Gold ETF
गोल्ड ईटीएफ शेयरों की तरह ही खरीदारी-बिक्री का तरीका है।
यह 99.5% की शुद्धता वाला यानी 24 कैरट गोल्ड के भाव को ट्रैक करता है और इसकी एनएसई-बीएसई पर ट्रेडिंग होती है।
इसमें कोई मेकिंग चार्ज नहीं लगता, खरीदारी पर जीएसटी नहीं देनी होती है और स्टोरेज की झंझट भी नहीं होती है।
इसमें डीमैट अकाउंट जरूरी है।
12 महीने से अधिक रखने पर 12.5% LTCG टैक्स लागू होता है। इसमें स्टॉक्स पर मिलने वाला ₹1.25 लाख तक के लॉन्ग टर्म मुनाफे पर मिलने वाला छूट नहीं लागू होता है।
4. Gold Mutual Funds
म्यूचुअल फंड की तरह इसका पैसा गोल्ड ईटीएफ में लगाया जाता है।
इसमें एसआईपी की ही तरह थोड़ा-थोड़ा करके पैसा नियमित अंतराल पर लगा सकते हैं।
डीमैट खाते की जरूरत नहीं।
24 महीने से अधिक रखने पर 12.5% LTCG टैक्स लागू होता है।
सीधे गोल्ड ईटीएफ में निवेश की तुलना में गोल्ड म्यूचुअल फंड्स में निवेश पर एक्सपेंस रेश्यो थोड़ा अधिक होता है।
5. Sovereign Gold Bonds (SGBs)
आरबीआई ने फरवरी 2025 से सोवरेन गोल्ड बॉन्ड्स की नई किस्तें बंद कर दी हैं लेकिन पुराने बॉन्ड एनएसई/बीएसई एक्सचेंज पर मिल सकते हैं।
इन पर सालाना 2.5% ब्याज मिलता है, जिन पर स्लैब रेट के हिसाब से टैक्स देनदारी बनती है।
अप्रैल 2026 से मैच्योरिटी पर कैपिटल गेन छूट सिर्फ मूल इश्यू में सब्सक्राइब करके मैच्योरिटी तक रखने वाले इंडिविजुअल इंवेस्टर्स को मिलेगी।
1 अप्रैल 2026 के बाद से सेकंडरी मार्केट से इसमें निवेश करने वाले निवेशकों को 12.5% का एलटीसीजी देना होगा।
Gold Monetisation Scheme (GMS): अगर पहले से है तो कमाई का रास्ता
यह गोल्ड में निवेश नहीं बल्कि अपने पास पड़े सोने से कमाई का रास्ता है।
गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम के तहत अपने पास मौजूद गोल्ड को जमा करके ब्याज कमाने का विकल्प था लेकिन 26 मार्च 2025 से इसकी मीडियम और लॉन्ग टर्म सरकारी डिपॉजिट बंद हैं। 26 मार्च 2025 से 5-7 साल और 12-15 साल वाली सरकारी जमा बंद हैं। हालांकि कुछ बैंक अपने हिसाब से शॉर्ट टर्म यानी 1 से तीन साल के लिए डिपॉजिट जारी रख सकते हैं।
इस पर सालाना 2.25%-2.5% की दर से टैक्स-फ्री ब्याज मिलता है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।