BSNL: अब 90 दिनों तक जितनी मर्जी करें बातें, कभी नहीं कटेगा फोन, ये है बीएसएनएल का हिट प्लान

BSNL Recharge Plan: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ग्राहकों के लिए की तरह के प्लान लाता रहता है। BSNL अपने ग्राहकों के लिए ऐसे प्लान लाता रहता है जिसमें उन्हें लंबी कॉलिंग और अनलिमिटेड बातें करने के ऑप्शन मिलते रहते हैं। अगर आपको भी इंटरनेट डेटा से ज्यादा अनलिमिटेड कॉलिंग का ऑप्शन चाहिए

अपडेटेड Apr 19, 2023 पर 11:57 AM
BSNL के इस प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग की सर्विस मिलती

BSNL Recharge Plan: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ग्राहकों के लिए की तरह के प्लान लाता रहता है। BSNL अपने ग्राहकों के लिए ऐसे प्लान लाता रहता है जिसमें उन्हें लंबी कॉलिंग और अनलिमिटेड बातें करने के ऑप्शन मिलते रहते हैं। अगर आपको भी इंटरनेट डेटा से ज्यादा अनलिमिटेड कॉलिंग का ऑप्शन चाहिए, तो ये प्लान आपके काम आ सकता है। BSNL का 439 रुपये वाला प्लान आपकी इन जरूरतों को पूरा कर सकता है। आइए जानते हैं इन प्लान्स के बारे में..

BSNL का 439 रुपये वाला प्रीपेड प्लान (BSNL Rupees 439 prepaid recharge plan)

BSNL के 439 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को बीते साल दिवाली पर शुरू किया गया था। तभी से प्लान ग्राहकों के बीच हिट साबित हुआ है। इस प्लान में ग्राहकों को 90 दिन की वैलिडिटी मिलती है। साथ ही इस प्लान में रोजाना अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलती है। हालांकि, इस प्लान में ग्राहकों को इंटरनेट डेटा, SMS और OTT प्लेटफॉर्म की मुफ्त सर्विस नहीं मिलती है।


इस प्लान में मिलते हैं ये फायदे

BSNL के इस प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग की सर्विस मिलती है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ लोकल, एसटीडी, नेशनल रोमिंग को शामिल किया गया है। साथ ही दिल्ली और मुंबई में एमटीएल नेटवर्क पर भी फ्री कॉलिंग की सर्विस भी ग्राहकों को मिलेगी। इसके अतिरिक्त BSNL के 439 रुपये वाले पैक में 300 SMS की सर्विस मिलती है।

BSNL का 797 रुपये का प्लान (BSNL Rupees 797 Plan)

BSNL के 797 रुपये के प्रीपेड प्लान प्लान 365 दिन यानी 12 महीने की वैलिडिटी मिलती है। ग्राहकों को इस प्लान में रोजाना 2GB डेटा मिलता है। इस प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग की सर्विस भी मिलती है। साथ ही लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स का फायदा भी उठा सकते हैं। आपको रोजाना 100 SMS फ्री मिलते हैं। हालांकि, ये सभी फायदे आपको 60 दिन के लिए मिलते हैं। इस प्लान में रोजाना की 2GB लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40Kbps पर आ जाएगी।

Dolly Khanna के पोर्टफोलियो में बड़ा फेरबदल, जुड़ा एक नया शेयर तो इन कंपनियों में घटी हिस्सेदारी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।