Get App

BSNL का जबरदस्त प्लान, एक बार रिचार्ज कराने पर मिलेगी 15 महीने की वैलिडिटी और फ्री कालिंग, इतना मिलेगा डेटा

BSNL का 2,399 रुपये वाला प्रीपेड प्लान प्लान पहले 12 महीने की वैलिडिटी देता था लेकिन अब इसकी वैलिडिटी को बढ़ाकर 15 महीने कर दिया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 06, 2022 पर 12:12 PM
BSNL का जबरदस्त प्लान, एक बार रिचार्ज कराने पर मिलेगी 15 महीने की वैलिडिटी और फ्री कालिंग, इतना मिलेगा डेटा
BSNL का जबरदस्त प्लान, एक बार रिचार्ज कराने पर मिलेगी 15 महीने की वैलिडिटी और फ्री कालिंग, इतना मिलेगा डेटा

बीसएनएल (BSNL) ने अपने प्रीपेड प्लान (prepaid plan) ग्राहकों के लिए नया प्लान लेकर आया है। भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited) ने अपने 2,399 रुपये के प्लान के साथ एक्स्ट्रा 90 दिनों की वैलिडिटी देने का ऐलान किया है। इतनी ही नहीं इस प्लान के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और 3GB डेटा भी मिलेगा। आइए जानते हैं इस प्लान की नई खासियत..

BSNL का प्लान

BSNL का 2,399 रुपये वाला प्रीपेड प्लान प्लान पहले 12 महीने की वैलिडिटी देता था लेकिन अब इसकी वैलिडिटी को बढ़ाकर 15 महीने कर दिया गया है। यानी अब आपका ये प्लान 12 महीने की जगह 15 महीने चलेगा। पहले इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिन थी, जो अब बढ़कर 455 दिन हो गई है। इसमें BSNL 90 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी दे रहा है। इस प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर दिन 3GB डेटा भी मिलता है।

ये लेटेस्ट प्रमोशनल ऑफर 15 जनवरी तक वैलिड है। BSNL के 2,399 रुपये वाले प्लान के दूसरे बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड लोकल एंड STD वॉयस कॉलिंग और रोज 3GB डेटा दिया जाता है। साथ ही इस प्लान में ग्राहकों को BSNL ट्यून्स का भी एक्सेस दिया जाता है। इसके अलावा Eros Now का कंटेंट भी ग्राहकों को इस प्लान के साथ ऑफर किया जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें