BSNL Rupees 2399 Plan: बीएसएनएल अपने सस्ते और किफायती प्लान्स के लिए जाना जाता है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited - BSNL) के कई प्लान है जिसमें लंबे समय की वैलिडिटी मिलती है। बीएसएनएल का एक ऐसा ही प्लान है जिसमें पूरे 13 महीने की वैलिडिटी मिलती है। बीएसएनएल के 2399 रुपये के प्लान में यूजर्स को 395 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। आइए जानते हैं इस प्लान के फायदे..
BSNL का 2399 रुपये का रिचार्ज प्लान (BSNL Rupees 2,399 Prepaid Recharge Plan)
BSNL के सालाना प्लान की कीमत 2399 रुपये है। बीएसएनएल ने इस प्लान की वैलिडिटी 395 दिनों की रखी है यानी आप अपना फोन पूरे 13 महीने चला सकते हैं। आपका बीएसएनएल का सिम 13 महीने तक एक्टिव रहेगा। ज्यादातर सभी कंपनियों के प्लान एक साल की वैलिडिटी के साथ आते हैं। अन्य कंपनियां भी इस कीमत में 12 महीने की वैलिडिटी देती है लेकिन बीएसएनएल पूरे 13 महीने की वैलिडिटी दे रहा है।
BSNL के 13 महीने के प्लान के अन्य फायदे
बीएसएनएल के इस प्लान में ग्राहकों को रोजाना 2GB डेटा मिलेगा। ग्राहकों को 13 महीने के लिए कुल 730GB डेटा मिलेगा। साथ ही इसमें डेटा की रोजाना की लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 40 Kbps पर आ जाएगी। इसके अलावा इस प्लान में ग्राहकों को 30 दिनों के लिए Eros Now Entertainment और Lokdhun का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। ग्राहकों कोरोजाना 100 SMS फ्री मिलेंगे।
BSNL के प्लान का मंथली खर्च
बीएसएनएल के इस प्लान में अगर मंथली यानी हर महीने के खर्च की बात करें तो वह 13 महीने के हिसाब से सिर्फ 184 रुपये आता है। यानी, 184 रुपये महीने के प्लान में आपक 13 महीने तक अपने दोस्तों के साथ जिनती मर्जी बातें कर सकते हैं। आपको कभी भी फोन कटने का टेंशन नहीं होगा। ये प्लान एक बार रिचार्ज कराने पर आपकी जेब को महंगा लग सकता है लेकिन अगर इसके मंथली खर्च के देखें तो ये काफी सस्ता प्लान है।