BSNL Rupees 2399 Plan: बीएसएनएल के पास कई ऐसे प्लान हैं जो ग्राहकों के बीच हिट है। आज आपको सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited - BSNL) के एक ऐसे ही प्लान के बारे में बता रहे हैं। बीएसएनएल के 2,399 रुपये के प्लान में ग्राहकों को पूरे 13 महीने यानी 395 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। साथ ही की ऐसे फायदे हैं जो अन्य कंपनियों के रिचार्ज प्लान में नहीं है। आइए जानते हैं इस प्लान के फायदे..
BSNL का 2399 रुपये का 13 महीने का रिचार्ज प्लान (BSNL Rupees 2,399 Prepaid Recharge Plan)
BSNL के 13 महीने के वैलिडिटी वाले प्लान की कीमत 2399 रुपये है। 2399 रुपये के प्लान में ग्राहकों को 395 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। बीएसएनएल के इस प्लान में ग्राहकों को रोजाना 2GB डेटा मिलेगा। यानी ग्राहकों को कुल 730GB डेटा मिलेगा। साथ ही इसमें डेटा की रोजाना की लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 40 Kbps पर आ जाएगी। यही नहीं, 30 दिनों के लिए Eros Now Entertainment और Lokdhun का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। ग्राहकों कोरोजाना 100 SMS फ्री मिलेंगे।
ये प्लान है अन्य रिचार्ज प्लान से बेहतर
ये प्लान अन्य सालाना प्लान की तुलना में बेहतर और सस्ता भी है। आपका बीएसएनएल का सिम 13 महीने तक एक्टिव रहेगा। ज्यादातर सभी कंपनियों के प्लान एक साल की वैलिडिटी के साथ आते हैं। अन्य कंपनियां भी इस कीमत में 12 महीने की वैलिडिटी देती है लेकिन बीएसएनएल पूरे 13 महीने की वैलिडिटी दे रहा है। अगर मंथली यानी हर महीने के खर्च की बात करें तो वह 13 महीने के हिसाब से सिर्फ 184 रुपये आता है। आपको कभी भी फोन कटने का टेंशन नहीं होगा।