BSNL Rupees 599 Plan: बीएसएनएल अपने ग्राहकों के लिए किफायती प्लान लाता रहता है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited - BSNL) अपने सस्ते और डेटा किफायती प्लान के लिए अपने ग्राहकों के बीच जाना जाता है। यहां आपको बीएसएनएल के 84 दिनो के प्लान के बारे में बता रहे हैं। BSNL के84 दिनों का प्लान सिर्फ 599 रुपये का है। इसमें मिलने वाला डेटा इसे फायदे का प्लान बना देता है। आइए जानते हैं इस प्लान की खासियत..
BSNL का 599 रुपये का रिचार्ज प्लान (BSNL Rupees 599 Prepaid Recharge Plan)
BSNL के 599 रुपये वाले प्लान की वैलिडटी 84 दिनों की है। इस प्लान में ग्राहकों को रोजाना 3GB डेटा मिलता है। कुल मिलाकर इस प्लान में ग्राहकों को 255GB डेटा मिलता है। इस प्लान की खासियत है कि इसमें रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक अनलिमिटेड डेटा मिलता है। ये आपके डेली मिलने वाले डेटा से अलग है। इसका कोई असर आपके रोज मिलने वाले डेटा पर नहीं पड़ेगा। इस प्लान में रोजाना 100 SMS मुफ्त मिलते हैं।
इनके लिए बेस्ट है ये प्लान
ये डेटा प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट है जिन्हें डेटा की जरूरत ज्यादा होती है। खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें रात में जागने की आदत है। वह इस डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। बशर्ते आपके एरिया में बीएसएनएल के इंटरनेट डेटा के सिगनल अच्छे आते हैं। इस प्लान में आपको 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस हिसाब से इस प्लान की एक दिन की कॉस्ट करीब 7 रुपये आती है। यही दोनों इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत है। अगर आप अपने लिए लंबी वैलिडिटी का प्लान ज्यादा डेटा के साथ देख रहे हैं तो ये प्लान आपकी मदद कर सकता है।