Get App

BSNL का सबसे तगड़ा प्लान, 12 महीने कर पाएंगे जितनी मर्जी बातें, SMS और इंटरनेट डेटा सब फ्री, कीमत सिर्फ 99 रुपये

BSNL Cheapest Rupees 1,198 Annual Plan: काफी सारे ग्राहक एक ही फोन में 2 सिम का इस्तेमाल करते हैं। पहली उनकी मेन होती है और दूसरी सेकेंडरी सिम होती है जिसको वह पूरे साल एक्टिव रखने के लिए सस्ते सालाना प्लान तलाशते हैं। अगर आप भी सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited - BSNL) के ग्राहक हैं और सस्ते सालाना प्लान की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए एक प्लान है। 1,199 रुपये के सालाना प्लान में आपको 12 महीने की वैलिडिटी मिलेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 02, 2023 पर 1:50 PM
BSNL का सबसे तगड़ा प्लान, 12 महीने कर पाएंगे जितनी मर्जी बातें, SMS और इंटरनेट डेटा सब फ्री, कीमत सिर्फ 99 रुपये
BSNL: 1,198 रुपये यानी 99 रुपये मंथली खर्च में पूरा साल करेंगे फ्री बातें।

BSNL Cheapest Rupees 1,198 Annual Plan: काफी सारे ग्राहक एक ही फोन में 2 सिम का इस्तेमाल करते हैं। पहली उनकी मेन होती है और दूसरी सेकेंडरी सिम होती है जिसको वह पूरे साल एक्टिव रखने के लिए सस्ते सालाना प्लान तलाशते हैं। अगर आप भी सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited - BSNL) के ग्राहक हैं और सस्ते सालाना प्लान की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए एक प्लान है। 1,199 रुपये के सालाना प्लान में आपको 12 महीने की वैलिडिटी मिलेगी। अगर इसके मंथलरी खर्च को देखा जाए तो वो सिर्फ 99 रुपये है।  आइए जानते हैं इन प्लान्स की खासियत के बारे में..

बीएसएनएल का 1,198 रुपये का रिचार्ज प्लान (BSNL Rupees 1198 Prepaid Recharge Plan)

BSNL एक 1,198 रुपये का सालाना प्लान ऑफर कर रहा है। इस प्लान में लोगों को पूरे साल यानी 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। ये इस प्लान का सबसे बड़ा बेनेफिट है। इसके अलावा किसी भी नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 300 मिनट फ्री मिलेंगे। इस प्लान में आपको हर महीने 3GB डेटा मिलेगा। साथ ही हर महीने 30 SMS भी मिलते हैं। ये प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट है जिन्हें पूरे साल दूसरी सिम को एक्टिव रखना होता है। इस प्लान में ग्राहकों को बहुत अधिक डेटा या अनलिमिटेड कॉल फ्री नहीं मिलती। बात करने के लिए फ्री मिनट भी महीने के हिसाब से मिलते हैं।

हर महीने आएगा इतना मंथली खर्च

सब समाचार

+ और भी पढ़ें