Get App

Silver Price Today: आज चांदी का क्या है हाल? दिल्ली से मुंबई तक देखें लेटेस्ट कीमतें

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में आज लगातार उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिल रहा है। देश के अलग-अलग बाजारों और एक्सचेंजों में इसके दामों में मिश्रित रुझान बना हुआ है। कहीं गिरावट तो कहीं हल्की तेजी के बीच चांदी का भाव अलग-अलग स्तरों पर कारोबार कर रहा है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jun 26, 2026 पर 12:11 PM
Silver Price Today: आज चांदी का क्या है हाल? दिल्ली से मुंबई तक देखें लेटेस्ट कीमतें
चांदी की कीमतों में हलचल! कहीं सस्ता तो कहीं महंगा

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में आज लगातार उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिल रहा है। देश के अलग-अलग बाजारों और एक्सचेंजों में इसके दामों में मिश्रित रुझान बना हुआ है। कहीं गिरावट तो कहीं हल्की तेजी के बीच चांदी का भाव अलग-अलग स्तरों पर कारोबार कर रहा है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार चांदी की कीमत घटकर 2,26,000 रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स सहित) रह गई है, जो पिछले करीब 6 महीनों का सबसे निचला स्तर माना जा रहा है। वहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव सुबह तक 0.58% बढ़कर 2,20,940 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,19,672 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था।

वहीं, बुलियन मार्केट में भी अलग-अलग आंकड़े देखने को मिले हैं, जहां चांदी की कीमत लगभग 2,14,300 रुपये से लेकर 2,35,000 रुपये प्रति किलो के बीच रही। IBJA (इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन) के मुताबिक चांदी का भाव शुक्रवार  (26 जून 2026) सुबह तक 2,16,541 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया। चूंकि आज मुहर्रम के कारण बाजार बंद है, इसलिए यही भाव फिलहाल मान्य रहेगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी पर दबाव देखने को मिला है, जहां हाजिर चांदी गिरकर 57.10 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गई, जो लगभग 6 महीने का निचला स्तर है। अब चलिए जानतें हैं अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भाव।

शुद्धता के आधार पर चांदी की कीमत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें