Get App

Gold Price Today: भाई दूज के अगले दिन सोना फिसला, दिल्ली में ₹130290 पर आया 22 कैरेट

Gold Price Today: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 130140 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 141970 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 800 रुपये फिसला

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Nov 12, 2026 पर 7:59 AM
Gold Price Today: भाई दूज के अगले दिन सोना फिसला, दिल्ली में ₹130290 पर आया 22 कैरेट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 3,986.79 डॉलर प्रति औंस पर है।

भाई दूज के अगले दिन 12 नवंबर को देश में सोने की कीमत में गिरावट है। सुबह के वक्त राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 142120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। दूसरे शहरों में भी सोना फिसला है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 800 रुपये फिसला। इसके पीछे वजह रही दिवाली की छुट्टियों के कारण कारोबार का सुस्त रहना। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 3,986.79 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 142120 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 130290 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 130140 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 141970 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें