BSNL 35 Days Recharge Plan: बीएसएनएल अपने सस्ते प्लान के लिए जाना जाता है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited - BSNL) 35 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान ऑफर कर रहा है। बीएसएनएल के अलावा एयरटेल 35 दिनों का प्लान दे रहा है। एयरटेल का 35 दिनों का प्लान 289 रुपये का है। वहीं, बीएसएनएल का 35 दिनों का प्लान सिर्फ 107 रुपये का है। बीएसएनएल के 35 दिनों के प्लान की एक दिन की कॉस्ट सिर्फ 3 रुपये है। यानी, 3 रुपये में जितनीमर्जी बातें कर सकते हैं और आपको फोन कटने की चिंता नहीं होगी।
