BSNL का सुपरहिट प्लान, सिर्फ 4 रुपये रोजाना के खर्च में 35 दिन एक्टिव रहेगा सिम

BSNL 35 Days Recharge Plan: बीएसएनएल अपने सस्ते प्लान के लिए जाना जाता है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited - BSNL) ग्राहकों को 35 दिनों का प्लान ऑफर कर रही है। ये प्लान 107 रुपये का है। बीएसएनएल के इस प्लान की एक दिन की कॉस्ट करीब 4 रुपये आती है

अपडेटेड Feb 05, 2024 पर 6:30 AM
BSNL के 107 रुपये वाले प्लान की वैलिडटी 35 दिनों की है।

BSNL 35 Days Recharge Plan: बीएसएनएल अपने सस्ते प्लान के लिए जाना जाता है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited - BSNL) ग्राहकों को 35 दिनों का प्लान ऑफर कर रही है। ये प्लान 107 रुपये का है। बीएसएनएल के इस प्लान की एक दिन की कॉस्ट करीब 4 रुपये आती है। अगर आप भी बीएसएनएल यूजर हैं और अपने लिए सस्ता प्लान तलाश रहे हैं तो 107 रुपये का प्लान आपके काम आ सकता है।

BSNL का 107 रुपये का प्लान (BSNL Rupees 107 Prepaid Recharge Plan)

BSNL के 107 रुपये वाले प्लान की वैलिडटी 35 दिनों की है। इस प्लान में ग्राहकों को 3GB डेटा मिलता है। इस प्लान की खासियत है कि ये प्लान बीएसएनएल के सबसे सस्ते प्लान में से एक है। डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इसकी स्पीड लिमिट घटकर 40kbps की हो जाती है। ये प्लान एक महीने से ज्यादा की वैलिडिटी देता है। इस प्लान में यूजर्स को 200 मिनट फ्री वॉइस कॉल की सर्विस मिलेगी। साथ ही 35 दिन तक बीएसएनएल ट्यून्स की सर्विस भी इस प्लान में मिलेगी। ये प्लान उन ग्राहकों के काम आएगा जो सिम को एक्टिव रखने के लिए सस्ते सिम को तलाश रहे हैं।


इनके लिए बेस्ट है ये प्लान

जो भी लोग कम पैसे में सिम को एक्टिव रखने के लिए प्लान तलाश रहे हैं ये प्लान उन लोगों के काम आएगा। इस प्लान में 200 मिनट की कॉलिंग मुफ्त मिलती है। ये प्लान आपनी सिम को 35 दिनों के लिए एक्टिव रखेगा। यही इस प्लान की खासियत है। अगर आप अपने लिए सस्ते प्लान और थोड़े डेटा के साथ देख रहे हैं तो ये प्लान आपकी मदद कर सकता है।

Paytm से जुड़ा एक और अहम अपडेट, अब 10% कर दी है ये लिमिट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।