Get App

BSNL का सुपरहिट प्लान! सिर्फ 126 रुपये मंथली खर्च में पूरे साल चलेगा मोबाइल, नहीं कटेगी कॉल, जानिये फायदे

BSNL: सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) हमेशा से अपने सस्ते और किफायती प्रीपेड प्लानों के लिए जानी जाती है। BSNL ने दो ऐसे सालाना प्लान हैं, जिनमें यूजर्स को कम कीमत में भरपूर डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना SMS की सुविधा मिलती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 23, 2025 पर 8:05 AM
BSNL का सुपरहिट प्लान! सिर्फ 126 रुपये मंथली खर्च में पूरे साल चलेगा मोबाइल, नहीं कटेगी कॉल, जानिये फायदे
BSNL: सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) हमेशा से अपने सस्ते और किफायती प्रीपेड प्लानों के लिए जानी जाती है।

BSNL: सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) हमेशा से अपने सस्ते और किफायती प्रीपेड प्लानों के लिए जानी जाती है। BSNL ने दो ऐसे सालाना प्लान हैं, जिनमें यूजर्स को कम कीमत में भरपूर डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना SMS की सुविधा मिलती है। ये प्लान 1,515 रुपये और 1,499 रुपये के हैं, जिनका औसत मंथली खर्च 126 रुपये आता है।

1,515 रुपये वाला सालाना प्लान

BSNL का 1,515 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 365 दिनों यानी पूरे एक साल की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान के तहत हर दिन 2GB डेटा दिया जाता है, जिससे यूजर्स को पूरे साल में कुल 720GB इंटरनेट डेटा मिलता है। इसके साथ ही अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा भी मुफ्त दी जाती है।

प्लान की एक खास बात यह है कि हाई-स्पीड डेटा खत्म होने के बाद भी इंटरनेट कनेक्शन 40Kbps की स्पीड से जारी रहता है, जिससे यूजर बेसिक काम जारी रख सकते हैं। हालांकि, इस प्लान में किसी भी OTT प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन शामिल नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें