Get App

Budget 2024: बजट से पहले मोदी सरकार दे रही है सस्ते में गोल्ड खरीदने का मौका, 18 दिसंबर को शुरू होगी योजना

Sovereign Gold Bond Scheme 2023-24: अगर आप भी मार्केट रेट से कम दाम में गोल्ड खरीदना चाहते हैं तो सरकार आपके लिए मौका लेकर आई है। मोदी सरकार बजट से पहले सस्ते में गोल्ड खरीदने का मौका दे रही है। भारतीय रिजर्व बैंक सस्ते में सोना खरीदने का सुनहरा मौका दे रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 13, 2023 पर 5:19 PM
Budget 2024: बजट से पहले मोदी सरकार दे रही है सस्ते में गोल्ड खरीदने का मौका, 18 दिसंबर को शुरू होगी योजना
Union Budget 2024: मोदी सरकार बजट से पहले सस्ते में गोल्ड खरीदने का मौका दे रही है।

Sovereign Gold Bond Scheme 2023-24: अगर आप भी मार्केट रेट से कम दाम में गोल्ड खरीदना चाहते हैं तो सरकार आपके लिए मौका लेकर आई है। मोदी सरकार बजट से पहले सस्ते में गोल्ड खरीदने का मौका दे रही है। भारतीय रिजर्व बैंक सस्ते में सोना खरीदने का सुनहरा मौका दे रही है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2023-24 (Gold Sovereign Scheme) 18 दिसंबर 2023 से शुरू होने वाली है। ये आम लोगों के लिए 22 दिसंबर 2023 तक रहेगी। ये बॉन्ड 28 दिसंबर 2023 तक जारी कर दिया जाएगा। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम सीरीज अगले साल 12 फरवरी 2024 को आएगी।

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम क्या है?

सरकार की इस योजना के तहत हत बाजार से कम कीमत पर सोने में निवेश किया जा सकता है। यह एक सरकार की तरफ से चलाई जाने वाली योजना है। इसमें जिसमें निवेश किए गए पैसे की सुरक्षा की गारंटी भारत सरकार देती है। यह बॉन्ड भारतीय रिजर्व बैंक चला रही है। आप ये किसी भी बैंक से खरीद सकते हैं। आप इसे नेटबैंकिंग के जरिये भी खरीद सकते हैं।

ऐसे तय होता है गोल्ड का इश्यू प्राइस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें