Budget 2025: 1 फरवरी 2025 को पेश होने वाले केंद्रीय बजट से देश के हर वर्ग को बड़ी उम्मीदें हैं। किसान पीएम योजना के तहत मिलने वाली किश्त के बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं। किसान काफी लंबे समय से पीएम किसान का पैसा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। अभी किसानों को इस योजना के तहत सालाना 6,000 रुपये मिलते हैं। एग्रीकल्चर एक्सपर्ट और किसान इसे बढ़ाकर 10,000 रुपये करने की मांग कर रहे हैं। अगर सरकार बजट में यह घोषणा करती है, तो यह किसानों के लिए बड़ी राहत होगी।
