Get App

Budget 2026: सीनियर सिटीजन को फिर मिलेगी रेलवे टिकट में छूट! बुजुर्गों को बजट से हैं उम्मीदें

Budget 2026: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2026 को बजट पेश करेंगी। सीनियर सिटीजन को बजट से काफी उम्मीदें हैं। बुजुर्ग यात्रियों की निगाहें खास तौर पर सरकार पर टिकी हैं। इंडियन रेलवे ने 26 दिसंबर 2025 से ट्रेन किराए में बढ़ोतरी कर दी है

Edited By: Sheetalअपडेटेड Jan 29, 2026 पर 12:34 PM
Budget 2026: सीनियर सिटीजन को फिर मिलेगी रेलवे टिकट में छूट! बुजुर्गों को बजट से हैं उम्मीदें
Budget 2026: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2026 को बजट पेश करेंगी।

Budget 2026: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2026 को बजट पेश करेंगी। सीनियर सिटीजन को बजट से काफी उम्मीदें हैं। बुजुर्ग यात्रियों की निगाहें खास तौर पर सरकार पर टिकी हैं। इंडियन रेलवे ने 26 दिसंबर 2025 से ट्रेन किराए में बढ़ोतरी कर दी है। ऐसे में सीनियर सिटीजन को लग रहा है कि उनकी यात्रा अब और महंगी हो जाएगी। कोविड के बाद हालात सामान्य हो चुके हैं, लेकिन एक सुविधा जो अब तक वापस नहीं आई। सीनियर सिटीजन को कोविड से पहले सीनियर सिटीजन को रेलवे टिकट पर छूट मिलती थी, जो कोविड के समय मे हटा दी गई लेकिन उसके बाद उसको फिर कभी दोबारा शुरू नहीं किया है।

रेलवे ने बढ़ाया किराया 

रेलवे ने 215 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी वाली यात्राओं पर किराया बढ़ाने का फैसला किया है। जनरल श्रेणी में 1 पैसा प्रति किलोमीटर और मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों की नॉन-एसी और एसी केटेगरी में 2 पैसे प्रति किलोमीटर एक्स्ट्रा देने होंगे। रेलवे का अनुमान है कि इस कदम से उसे करीब 600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आमदनी होगी। हालांकि, यात्रियों खासतौर पर बुजुर्गों पर इसका सीधा असर पड़ेगा।

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें