Get App

Budget 2026: इतिहास के पन्नो में दर्ज बजट से जुड़ी अहम बातें, जिनके बिना अधूरी है देश के बजट की कहानी

Budget 2026: लगातार नौ बजट पेश करने के साथ ही निर्मला सीतारमण पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के ऐतिहासिक रिकॉर्ड के भी करीब पहुंच जाएंगी। मोरारजी देसाई ने अलग-अलग कार्यकाल में कुल 10 बजट पेश किए थे

Edited By: Sheetalअपडेटेड Jan 29, 2026 पर 1:07 PM
Budget 2026: इतिहास के पन्नो में दर्ज बजट से जुड़ी अहम बातें, जिनके बिना अधूरी है देश के बजट की कहानी
Budget 2026: लगातार नौ बजट पेश करने के साथ ही निर्मला सीतारमण पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के ऐतिहासिक रिकॉर्ड के भी करीब पहुंच जाएंगी।

Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026 कई मायनों में खास होने जा रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को संसद में अपना लगातार नौवां बजट पेश करेंगी। इसके साथ ही वह एक नया रिकॉर्ड बनाएंगी। वैश्विक स्तर पर चल रही आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच आने वाले इस बजट से सरकार के सुधारवादी कदमों और विकास को रफ्तार देने वाले फैसलों की उम्मीद की जा रही है।

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बनाएगी रिकॉर्ड

लगातार नौ बजट पेश करने के साथ ही निर्मला सीतारमण पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के ऐतिहासिक रिकॉर्ड के भी करीब पहुंच जाएंगी। मोरारजी देसाई ने अलग-अलग कार्यकाल में कुल 10 बजट पेश किए थे। उन्होंने 1959 से 1964 के बीच वित्त मंत्री रहते हुए छह बजट और फिर 1967 से 1969 के दौरान चार बजट पेश किए थे। हालांकि, एक ही प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लगातार सबसे ज्यादा बजट पेश करने का रिकॉर्ड अब निर्मला सीतारमण के नाम रहेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार नौ बजट पेश करने का कीर्तिमान बनाया है।

26 नवंबर को पेश हुआ था पहला बजट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें