Budget 2026: केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी बजट के बाद बढ़ जाएगी? या देर से लागू होन पर एरियर मिलेगा? कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग के तहत मिलने वाले सैलरी हाइक, लागू होने की तारीख और इसमें लगने वाले टाइम पीरियड की जानकारी 1 फरवरी को बजट के बाद मिल सकती है।हालांकि, कर्मचारियों को सैलरी बढ़ोतरी की उम्मीद जनवरी 2026 से थी, वह फिलहाल दूर जाती दिख रही है। जनवरी बीत चुका है, लेकिन 8वें वेतन आयोग को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ। इससे साफ संकेत मिलते हैं कि सैलरी रिवीजन तय समय पर लागू नहीं हो पाएगी। रेटिंग एजेंसी ICRA की रिपोर्ट भी यही इशारा करती है कि देरी का असर सिर्फ कर्मचारियों पर नहीं, बल्कि आने वाले सालों में सरकार के बजट पर भी पड़ेगा।
