Budget 2026: देश में 26 साल बाद रविवार के दिन खुलेगा शेयर बाजार, NSE-BSE में होगी ट्रेडिंग

Budget 2026: देश में 26 साल बाद रविवार के दिन बजट पेश होगा। रविवार के दिन शेयर बाजार खुलेगा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने साफ कर दिया है कि रविवार 1 फरवरी 2026 को भी शेयर बाजार खुला रहेगा

अपडेटेड Jan 17, 2026 पर 6:50 PM
Story continues below Advertisement
Budget 2026: देश में 26 साल बाद रविवार के दिन बजट पेश होगा।

Budget 2026: देश में 26 साल बाद रविवार के दिन बजट पेश होगा। रविवार 1 फरवरी  के दिन शेयर बाजार खुलेगा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने साफ कर दिया है कि रविवार 1 फरवरी 2026 को भी शेयर बाजार खुला रहेगा। इसी दिन केंद्रीय बजट 2026 पेश किया जाएगा। इससे पहले 28 फरवरी 1999 को वाजपेयी सरकार में वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने रविवार के दिन बजट पेश किया था। तब बजट 28 फरवरी को पेश किया जाता था। तब उसी दिन बजट का समय भी बदला गया। एक पुरानी परंपरा तोड़ते हुए बजट सुबह 11 बजे पेश किया गया, जबकि इससे पहले शाम 5 बजे केंद्रीय बजट पेश किया जाता था। ऐसा कम होता है क्योंकि रविवार को संसद की बैठकें कम ही होती हैं। सिर्फ 1999 में रविवार के दिन बजट पेश हुआ। 26 साल बाद अब 2026 को भी ऐसा ही होने जा रहा है।

दोनों एक्सचेंजों ने बताया कि बजट वाले दिन ट्रेडिंग सामान्य समय पर ही होगी। न तो कोई खास सेशन होगा और न ही समय में कोई कटौती की जाएगी। NSE ने अपने सर्कुलर में कहा है कि बजट पेश होने के कारण 1 फरवरी को एक्सचेंज में रेगुलर मार्केट टाइमिंग के मुताबिक लाइव ट्रेडिंग होगी।

लोकसभा अध्यक्ष पहले ही यह पुष्टि कर चुके हैं कि 1 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा। इस दौरान निवेशक इक्विटी, डेरिवेटिव्स और अन्य सेगमेंट्स में सामान्य रूप से ट्रेड कर सकेंगे। यानी बजट भाषण के समय भी बाजार चालू रहेगा।


यह कोई नया प्रयोग नहीं है। पिछले कुछ सालों से बजट वाले दिन शेयर बाजार खुले रखने की परंपरा बन चुकी है। इसका मकसद यह है कि निवेशक बजट से जुड़ी घोषणाओं पर तुरंत प्रतिक्रिया दे सकें और बाजार में पारदर्शिता बनी रहे। बजट 2026, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का लगातार नौवां बजट होगा। इससे पहले उन्होंने शनिवार के दिन भी बजट पेश किया है। वहीं, पूर्व वित्त मंत्री Arun Jaitley ने भी 2015 और 2016 में शनिवार को बजट पेश किया था।

गौरतलब है कि 2017 से सरकार ने बजट पेश करने की तारीख 28 फरवरी से बदलकर 1 फरवरी कर दी थी। इसका उद्देश्य यह था कि बजट में घोषित योजनाएं और नीतियां नए फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत यानी 1 अप्रैल से ही लागू की जा सकें।

SIP क्यों बंद कर रहे निवेशक, किस बात का है खौफ; इससे क्या होगा नुकसान? समझिए पूरा मामला

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।