Budget 2026: रविवार, 1 फरवरी 2026 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का आम बजट पेश करेंगी। आज यह तारीख बिल्कुल सामान्य लगती है। लेकिन सच यह है कि कुछ साल पहले तक बजट 28 फरवरी को आता था। बजट की तारीख और समय दोनों बदलने के पीछे एक लंबी कहानी है, जो ब्रिटिश दौर से शुरू होकर आज की जरूरतों तक पहुंचती है।
