Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026 एक बार फिर इतिहास रचने जा रहा है। 1 फरवरी 2026 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश करेंगी और खास बात यह है कि यह दिन रविवार होगा। करीब 26 साल बाद ऐसा मौका आ रहा है, जब केंद्रीय बजट रविवार को पेश किया जाएगा। इससे पहले साल 1999 में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के दौरान तत्कालीन वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने 28 फरवरी को रविवार के दिन बजट पेश किया था। आमतौर पर संसद की कार्यवाही रविवार को नहीं होती, लेकिन राष्ट्रीय महत्व को देखते हुए इस बार भी रविवार को बजट सत्र आयोजित किया जाएगा। साथ ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस दिन देश का बजट पेश करेंगी। यह उनका लगातार 9वां केंद्रीय बजट होगा, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। आमतौर पर बजट वर्किंग दिनों या शनिवार को ही पेश होता रहा है लेकिन इस बार 1 फरवरी रविवार को बजट पेश होगा।
