Business Idea: सिर्फ एक छोटे से कमरे में शुरू करें यह बिजनेस, हर महीने होगी लाखों की कमाई

Business Idea: इसमें कम लागत से शानदार मुनाफा कमाया जा सकता है

अपडेटेड Sep 26, 2021 पर 5:57 PM
Story continues below Advertisement

Business Idea: अगर आप लागत में कोई अच्छा बिजनेस करने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको एक ऐसा आइडिया दे रहे हैं, जिसे आप अपने एक छोटे से कमरे में शुरू कर सकते हैं और घर बैठे लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं।

कम पैसों में मशरूम की खेती (Mushroom Farming)  करके मोटा मुनाफा कमा सकते हैं। घर की चार दीवारी (Earn money from home) में ही आपकी कमाई शुरू हो जाएगी और न ही इसके लिए कोई खास ट्रेनिंग लेने की जरूरत होती है। आप सिर्फ 5 हजार रुपये लगाकर भी यह बिजनेस शुरू कर सकते हैं।

Business Idea: सिर्फ 50,000 रुपये लगाकर एक दशक तक कमाएं लाखों रुपये, जानिए घर बैठे कैसे करें शुरू

होगी लाखों रुपये की कमाई

मशरूम की खेती (mushroom farming) का बिजनेस काफी बढ़िया मुनाफे वाला है। इसमें लागत का 10 गुना तक का फायदा (Profit in mushroom Farming) हो सकता है।  पिछले कुछ सालों में मशरूम की डिमांड में भी तेजी आई है। ऐसे में मशरूम की खेती का बिजनेस काफी फायदेमंद हो सकता है।

कैसे करें खेती


अक्टूबर से मार्च के बीच इसकी खेती की जाती है। मशरूम बनाने के लिए गेहूं या चावल के भूसे को कुछ केमिकल्स के साथ मिलाकर कंपोस्ट खाद तैयार किया जाता है। कंपोस्ट खाद तैयार होने में महीने भर का समय लगता है। इसके बाद किसी सख्त जगह पर 6-8 इंच मोटी परत बिछाकर मशरूम के बीज लगाए जाते हैं, जिसे स्पॉनिंग भी कहते हैं। बीज को कंपोस्ट से ढक दिया जाता है। करीब 40-50 दिन में आपका मशरूम काटकर बेचने लायक हो जाता है। रोज काफी मात्रा में मशरूम मिलते रहेंगे। मशरूम की खेती खुले में नहीं होती है, इसके लिए शेड वाली जगह की जरूरत होती है। जिसे आप एक कमरे में भी कर सकते हैं।

Business Idea: SBI एटीम फ्रेंचाइजी के जरिये महीने में कमाए 60,000 रुपये महीना, जानिएं कहां करना होगा अप्लाई

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।