Business Idea: एक कमरे में सिर्फ 5,000 रुपये लगाकर शुरू करें यह बिजनेस, हर महीने होगी मोटी कमाई

इस बिजनेस में घर की महिलाएं भी टाइम पास के लिए शुरू कर सकती हैं और हर महीने बेहतर कमाई होगी

अपडेटेड Oct 07, 2021 पर 12:40 PM

Business Idea: अगर आप किसी ऐसे बिजनेस की तलाश में है जहां मामूली लागत हो और घर बैठे अच्छी कमाई भी हो जाए। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे बिजनेस के बारे में बता रहें, घर की महिलाएं भी इस बिजनेस को चला सकती है।

उनका पास अगर खाली टाइम है तो समय का सदुपयोग भी हो जाएगा और अच्छी खासी कमाई भी हो जाएगी। ये बिजनेस हैं गिफ्ट बास्केट बनाने (business making gift baskets) का।

बता दें कि आज के समय में लोग ज्यादातर स्पेशल ओकेजन्स (Special Occasions) पर गिफ्ट बास्केट को खरीदना पसंद करते हैं और इसमें ज्यादा मोलभाव भी नहीं करते हैं, तो अगर आपको साज सजावट का काम करना पसंद है तो आप इस बिजनेस के जरिए अच्छी कमाई कर सकते हैं।

Business Idea: बेहद कम पैसों से शुरू करें यह बिजनेस, लाखों रुपये हर महीने होगी कमाई

जानिए क्या है गिफ्ट बास्केट बिजनेस

गिफ्ट बास्केट के बिजनेस में कई तरह के गिफ्ट देने के लिए एक टोकरी बनाई जाती है। जिसमें गिफ्ट को अच्छे से पैक करके दिया जाता है। आप इस टोकरी को घर में बना सकते हैं। आप अलग-अलग तरह के और अलग-अलग दामों के हिसाब से गिफ्ट बास्केट तैयार कर सकते हैं। आज के समय में कई कंपनियां गिफ्ट बास्केट बनाने का काम शुरू कर चुकी हैं।


गिफ्ट बास्केट की बाजार में बढ़ती मांग

आज के समय में ज्यादातर लोग किसी स्पेशल ओकेजन्स (Special Occasions) के दिन लोगों को गिफ्ट के रूप में गिफ्ट बास्केट को देना पसंद करते हैं। समय के साथ Gift packing के फील्ड में काफी बदलाव आया है। गिफ्ट बास्केट की मांग दिनों दिन बाजार में बढ़ती जा रही है। जन्मदिन, सालगिरह और दूसरी तरह के शुभ अवसर पर गिफ्ट बास्केट की मांग ज्यादातर शहरी क्षेत्रों में बढ़ती जा रही है।

गिफ्ट बास्केट के लिए इन सामानों की होगी जरूरत

इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको गिफ्ट बास्केट या फिर बॉक्स
रिबन की जरूरत पड़ेगी। वहीं एक रैपिंग पेपर, लोकल आर्ट एंड क्राफ्ट का सामान, सजावटी सामग्री, ज्वेलरी के पिस्स, पैकेजिंग सामग्री, स्टीकर, फैब्रिक पीस, पतला तार, कैची, वायर कटर, मार्कर पेन, पेपर श्रेडर, कार्टन स्टेपलर, गोंद और कलरिंग टेप जैसे सामनों की जरूरत पड़ती है।

Business Idea: इस प्रोडक्ट की बाजार में बढ़ गई मांग, मामूली लागत से हर महीने होगी मोटी कमाई

गिफ्ट बास्केट बिजनेस में कितना करें निवेश

गिफ्ट बास्केट के बिजनेस में आपको बहुत ही कम निवेश करना है। इसे आप 5000 से 8000 रुपये में शुरू कर सकते हैं। इतने में आपकी इस बिजनेस से जुड़ी सारी जरूरतें पूरी हो जाएंगी।

कैसे करें मार्केटिंग

गिफ्ट बास्केट के बिजनेस की मार्केटिंग करने के लिए एक सैंपल गिफ्ट बना कर तैयार करना है और उसे अपने नजदीकी मार्केट में बड़े बड़े दुकानदारों को सैंपल के रूप में दिखाना है। आप चाहे तो ऑनलाइन वेबसाइट पर भी अपने सैंपल को अपलोड करके ऑनलाइन गिफ्ट बास्केट को बेच सकते है। आप अपने गिफ्ट बास्केट की प्राइस को थोड़ा कम ही रखो तो यह आसानी से बिकने लगेंगे।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।