Business Idea: दूध का ऐसा विजनेस है जो कोरोना वायरस महामारी हो या फिर कोई मंदी हमेशा चलता रहता है। छोटे बच्चों से लेकर हर तबके के लोगों की जरूरत में दूध शामिल है। इतना ही नहीं चाय की चुस्कियां भी बिना दूध के फीकी रहती है।
Business Idea: दूध का ऐसा विजनेस है जो कोरोना वायरस महामारी हो या फिर कोई मंदी हमेशा चलता रहता है। छोटे बच्चों से लेकर हर तबके के लोगों की जरूरत में दूध शामिल है। इतना ही नहीं चाय की चुस्कियां भी बिना दूध के फीकी रहती है।
ऐसे में अगर आप दूध के बिजनेस के साथ जुड़ना चाहते हैं तो इसमें लागत से आप बंपर कमाई कर सकते हैं। इसमें डेयरी प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी अमूल (Amul) बिजनेस करने का एक शानदार मौका दे रही हैं।
कंपनी काफी कम कीमत (Low Investment Business Idea) पर फ्रेंचाइजी (AMUL franchise) ऑफर कर रही है। यानी आप कम पैसे लगाकर भी तगड़ा मुनाफा कमाने वाला बिजनेस कर सकते हैं।
दो तरीके से मिलती फ्रेंचाइजी
अमूल की ओर से बिना रॉयल्टी या प्रॉफिट शेयरिंग के ही फ्रेंचाइजी ऑफर कर रही है। अमूल कंपनी दो तरह की फ्रेंचाइजी दे रही है। पहली है अमूल आउटलेट या अमूल रेलवे पार्लर या अमूल क्योस्क। इसे शुरू करने में आपको करीब 2 लाख रुपये निवेश करना होगा। वहीं दूसरी है अमूल आइसक्रीम स्कूपिंग पार्लर में करीब 5 लाख रुपये खर्च करना होगा। इसमें नॉन रिफंडेबल ब्रांड सिक्योरिटी के तौर पर 25 से 50 हजार रुपये तक देने होंगे।
हर महीने 5 लाख रुपये से ज्यादा होगी कमाई
अमूल आउटलेट में अमूल के प्रोडक्ट्स पर MRP पर कमीशन मिलता है। दूध के एक पाउच पर 2.5 फीसदी, दूध से बने प्रोडक्ट्स पर 10 फीसदी और आइसक्रीम पर 20 फीसदी कमीशन मिलता है। वहीं अमूल आइसक्रीम स्कूपिंग पार्लर की फ्रेंचाइजी लेने पर रेसिपी आधारित आइसक्रीम, शेक, पिज्जा, सैंडवविच, हॉट-चॉकलेट ड्रिंक आदि पर 50 फीसदी कमीशन मिलता है। इस बिजनस में आप हर महीने 5-10 लाख रुपये तक आसानी से कमा सकते हैं। अगर आप कम से कम 5 लाख रुपये भी हर महीने कमाते हैं तो सालाना आपकी कमाई 60 लाख रुपये हो जाएगी। बाकी यह आपके ऊपर निर्भर करता है।
कैसे करें अप्लाई
अमूल आउटलेट के लिए 150 वर्ग फुट जगह की जरूरत पड़ती है। वहीं अमूल आइसक्रीम पार्लर के लिए कम से कम 300 वर्ग फुट की जगह की जरूरत होगी। अगर आपके पास जगह की व्यवस्था है तो फ्रेंचाइजी अप्लाई करने के लिए आप retail@amul.coop पर ईमेल कर सकते हैं। इसके अलावा इस लिंक http://amul.com/m/amul-scooping-parlours विजिट करके पूरी जानाकारी हासिल कर सकते हैं।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।