Business Idea: कोरोना काल के इस दौर में नौकरियों के लिए कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही कई लोगों को अपनी जॉब से भी हाथ धोना पड़ा है।

Business Idea: कोरोना काल के इस दौर में नौकरियों के लिए कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही कई लोगों को अपनी जॉब से भी हाथ धोना पड़ा है।
ऐसे माहौल में अगर आप कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो हम आपको एक बेहतर आइडिया बता रहे हैं। इसमें आप रेलवे के IRCTC से जुड़ सकते हैं। इसमें आप बतौर रेल एजेंट बनकर हर महीने मोटी कमाई कर सकते हैं।
कैसे होगी कमाई
दरअसल, टिकट काटने के लिए एजेंट की नियुक्ति की जाती है। इसमें टिकट काटने पर एजेंट को कमीशन मिलता है। इसके जरिए एजेंट ई-टिकट बुक कर सकते हैं। इसमें स्लीपर क्लास का एक टिकट बुक करने पर 20 रुपये और एसी का एक टिकट बुक करने पर 40 रुपये कमीशन मिलता है।
इसके साथ ही 2000 रुपये के ट्रांजैक्शन होने पर 1 फीसदी अलग से कमीशन मिलता है। इसमें टिकट काटने की कोई लिमिट नहीं है। यानी आप अधिक से अधिक टिकट काट सकते हैं इसमें आप 80,000 रुपये तक आपकी आराम से कमाई हो जाएगी। वहीं अगर बिजनेस ठंडा पड़ रहा है तो भी करीब 40-50 हजार रुपये की कमाई हो जाएगी।
जानिए कैसे बने एजेंट
IRCTC का टिकट काटने के लिए अगर आप एजेंट बनना चाहता है तो इसके लिए आपको 12वीं पास होना जरूरी है।आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए एजेंट बनने के लिए अप्लाई कर सकते हैं। वहां एक फॉर्म भरना होगा। इसके लिए आपके पास पैन कार्ड, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, वैलिड ईमेल आईडी, फोटो, Residential address proof, Declaration form आदि डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।