Business Idea: बड़े-बूढ़े अक्सर एक बात कहते हैं- नौकरी में कुछ नहीं रखा, पैसा कमाना है तो कुछ अपना काम ही करना होगा। इस कोरोना महामारी के दौरान कई लोगों को अपनी जॉब से हाथ धोना पड़ा।
Business Idea: बड़े-बूढ़े अक्सर एक बात कहते हैं- नौकरी में कुछ नहीं रखा, पैसा कमाना है तो कुछ अपना काम ही करना होगा। इस कोरोना महामारी के दौरान कई लोगों को अपनी जॉब से हाथ धोना पड़ा।
ऐसे में आज कल लोग जॉब के बजाय किसी बिजनेस को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं। अगर आप भी कम बजट में कोई अपना काम शुरू करना चाहते हैं तो हम आपको ऐसा आइडिया दे रहे हैं जिसमें घर बैठे आराम से लाखों रुपये की कमाई होगी। यह एक ऐसा बिजनेस है जिसकी डिमांड दिनों दिन बढ़ती जा रही है।
दरअसल दूध की डिमांड हर जगह बनी रहती है। ऐसे में डेयरी बिजनेस शुरू करने के लिए सरकार लोन भी मुहैया करा रही है। इससे आप अपना डेयरी बिजनेस शुरू कर सकते हैं। कोरोना काल में कई बिजनेस पर बुरा असर पड़ा है, लेकिन दूध और दूध से बने प्रोडक्ट की मांग, कीमत और सप्लाई को हमेशा बनाए रखने की कोशिश की गई है।
सरकार भी पशुपालन को लेकर काफी बढ़ावा दे रही है। इसको लेकर कई योजनाएं भी शुरू की गई हैं। ऐसे में डेयरी का बिजनेस सबसे बेस्ट माना जा रहा है, जिससे लोगों की उम्मीद इस कारोबार को और बढ़ाने की हो जाएगी। डेयरी का काम आप छोटी से लेकर बड़ी रकम लगाकर भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको दो गाय और भैंस चाहिए होगी, जिससे दूध का काम शुरू किया जाए।
केंद्र सरकार (Central Government) काफी समय से डेयरी इंटरप्रेन्योर डेवलपमेंट स्कीम ( Dairy Entrepreneurship development Scheme- DEDS) चला रही है। इस योजना के तहत पशुपालन करने वाले व्यक्ति को कुल प्रोजेक्ट लागत पर 33.33 फीसदी तक की सब्सिडी मुहैया कराई जाती है। इस योजना के लिए राष्ट्रीय कृषि (National Agriculture) और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड – NABARD) कर्ज में छूट मुहैया कराता है। वहीं DEDS स्कीम में 10 भैंस की डेयरी के लिए 7 लाख रुपये तक का कर्ज मुहैया कराया जाता है। जनरल क्लास के लोगों के लिए सब्सिडी 25 फीसदी तक है।
योजना से जुड़ी कुछ अहम बातें
अगर आप खुद के डेयरी प्लांट (Dairy Plant) को खोलने की योजना बना रहे हैं तो प्लांट की कुल लागत का कम से कम 10 फीसदी पैसे आपको निवेश करना होगा। DEDS के तहत लगने वाली डेयरी लोन मंजूर होने के 9 महीने के भीतर शुरू करना होगा।
जानिए लोन के लिए कैसे करें अप्लाई
सबसे पहले डेयरी को रजिस्टर्ड कराना होगा। डेयरी प्लांट के लिए एक विस्तार पूर्वक प्रोजेक्ट बनाएं। इसमें डेयरी के लिए एक जगह, पशुओं की संख्या, इन्वेस्टमेंट और बाकि चीज़ों के बारे में सभी जानकारी होनी चाहिए। अब इस प्रोजेक्ट को लेकर नाबार्ड की तरफ से अधिकृत बैंक में जाएं और लोन के लिए अप्लाई करें। इस योजना के तहत बैंक आपको डेयरी प्लांट शेड बनाने के लिए, गाय-भैंस का दूध निकलने की मशीनों के लिए, चारा व कुट्टी काटने की मशीन पर, दुधारू पशुओं की खरीद पर या डेयरी के किसी और सामान की खरीद के लिए दिया जाता है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।